पटना में LKG की छात्रा के साथ अप्राकृतिक यौनाचार में दो शिक्षिकाओं को सजा
पटना
गांधी मैदान स्थित संत जेवियर हाईस्कूल की एलकेजी की छात्रा (5 वर्ष) के साथ स्कूल की ही दो शिक्षिकाओं को अप्राकृतिक यौनाचार और छेड़छाड़ का दोषी पाया गया है। पॉक्सो कोर्ट ने शुक्रवार एक महिला शिक्षका नूतन जोसेफ को 10 वर्ष तथा दूसरी शिक्षिका इंदू आनंद को सात वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही नूतन पर 30 हजार तो इंदू पर 20 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
पटना हाईकोर्ट के आदेश पर पॉक्सो कोर्ट ने इस आपराधिक मामले का निपटारा स्पीडी ट्रायल के तहत डेढ़ साल में किया। यह आपराधिक घटना गांधी मैदान स्थित संत जेवियर स्कूल परिसर में हुई थी। इस मामले में महिला थाना में 3 नवंबर 2016 को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। इस कांड का अनुसंधान करते हुए पुलिस ने 30 जनवरी 2017 को दोनों महिला शिक्षक पर चार्जशीट दायर की थी। इसके बाद पॉक्सो कोर्ट में स्पीडी ट्रायल चला। सजा सुनाने के बाद पॉक्सो कोर्ट ने दोनों महिला शिक्षका को न्यायिक हिरासत में लेते हुए बेउर जेल भेज दिया।
bhavtarini.com@gmail.com 