महापौर आज शाम को करेंगें कम्युनिटी हाल का भूमि पूजन

भोपाल
बिहार समाज लोगों की मांग पर महापौर आलोक शर्मा बरखेड़ा स्थित सरस्वती मंदिर प्रांगण में शाम 4 बजे कम्युनिटी हाल का भूमि पूजन करेंगे। बिहार संस्कृति परिषद के अध्यक्ष सतेंद्र कुमार ने बताया कि गोविंदपुरा में भोजपुरी समाज की तदाद अच्छी खासी है, छठ पूजा समेत अनेक धार्मिक कार्यक्रम के लिए जगह नहीं होने से समाजिक बंधुओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सामजिक बंधुओं ने महापौर के समक्ष यह मांग रखी, जिस पर महापौर ने सहमति प्रदान करते हुए कम्युनिटी हाल बनाने की स्वीकृति दी। जिसका आज शाम को भूमि पूजन किया जाना है। इस मौके पर मप्र पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष तपन भौमिक भी उपस्थित रहेंगे।