राशिफल 9 मार्च 2019

राशिफल 9 मार्च 2019

मेष:
गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन आर्थिक लेन-देन करने से बचें। आज का दिन अध्‍यात्‍म और धार्मिक क्रियाकलापों के बीच बीतेगा। मन में दुविधा हो सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से बेचैनी हो सकती है। विदेश में रह रहे किसी स्‍नेहीजन का समाचार मिलेगा।

वृषभ:
गणेशजी कहते हैं कि आज के दिन आपके व्यापार में वृद्धि होने के साथ ही व्यापार में किए गए सौदे लाभदायक साबित होंगे। आय के साधनों में वृद्धि होगी। बुजुर्गों और दोस्‍तों के साथ अच्‍छा समय बीतेगा। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा। किसी यात्रा का योग है। महिला वर्ग की तरफ से लाभ और मान-सम्मान मिलेगा। वैवाहिक योग है। संतानों के शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

मिथुन:
शारीरिक और मानसिक सुख बने रहेंगे। नौकरी-व्यवसाय में आपके परिश्रम का मुआवजा मिलता हुआ प्रतीत होगा। अधिकारी वर्ग के प्रोत्साहन से आपका उत्साह बढ़ेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। गणेश जी बताते हैं आज का दिन सगे-संबंधियों के साथ अच्‍छा बीतेगा। पिता से लाभ होगा। सरकारी कार्य पूरे होने में आसानी होगी। दांपत्‍य जीवन सुखमय होगा।

कर्क:
आज आपके भाग्य वृद्धि तो होगी ही साथ ही आपको आकस्मिक धन लाभ भी होगा। विदेश जाने के इच्छुक लोगों के चल रहे प्रयास सफल होंगे। साथ ही आपको विदेश से कोई अच्‍छा समाचार मिलेगा। धार्मिक कार्यों या यात्रा के पीछे धन खर्च के योग हैं। इसके अलावा पारिवारिक सदस्‍यों और पदाधिकारियों के साथ अच्‍छा वक्‍त बीतेगा। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है।

सिंह:
आज के दिन आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्‍यकता है। इसके अलावा तबीयत के पीछे धन खर्च होने की संभावना है। गणेशजी कहते हैं नकारात्‍मक विचारों से बचें। पारिवारिक सदस्‍यों के बीच आज मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। किसी भी तरह के वाद-विवाद से बचें। इष्‍टदेव का नाम लेकर दिन की शुरुआत करें, सब अच्‍छा होगा।

कन्या:
आज दांपत्यजीवन के सुखद क्षणों का अनुभव करेंगे। सामाजिक और सार्वजनिक क्षेत्र में आप ख्याति और प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे। मनोरंजन की प्रवृत्तियों में भाग लेंगे, वस्‍त्र, आभूषण और वाहन खरीदने का योग है। आज के दिन किसी विपरीत लिंगीय व्‍यक्ति के साथ आपका परिचय प्रगाढ़ होगा। व्यापार में साझेदारों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। धन लाभ होगा।

तुला:
सामान्‍य रूप से आज स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और यदि बीमार हैं तो तबीयत में सुधार होगा। घर में सुख-शांति के बीच आपका समय अच्‍छा बीतेगा। कार्य में सफलता और यश मिलने से उत्साह बढ़ेगा। नौकरी में लाभदायक समाचार मिलेगा और सहकर्मियों का साथ मिलेगा। किसी महिला मित्र से मुलाकात होगी। विरोधी और प्रतिस्‍पर्धी परास्‍त होंगे।

वृश्चिक:
गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन यात्रा करने से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य के संबंध में चिंता हो सकती है। संतान के संबंध में किसी तरह की परेशानी होने की आशंका है। वित्तीय आयोजन के लिए आज का दिन शुभ है। किसी भी तरह की चर्चा या वाद- विवाद करने से बचें। शेयर या सट्टा से दूर रहना बेहतर होगा।

धनु:
आज अत्यधिक संवेदनशीलता के कारण व्‍यवसायिक और घरेलू मामलों को लेकर मानसिक तनाव होने की आशंका है। मन में उठने वाले विचारों के चलते आपका मन कुछ उदास हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य की दृष्टि से आज का दिन शुभ है। माता की सेहत का ख्‍याल रखें। अनिद्रा के शिकार हो सकते हैं। जलाशयों से बचकर रहें।

मकर:
गणेशजी की कृपा रहेगी। आज नए कार्यों की शुरुआत होगी। जो भी काम करेंगे पूरे मन से करेंगे। काम में सफलता मिलेगी। गणेश जी कहते हैं कि आज शत्रुओं को परास्त करने का योग है। अगर व्‍यापार करते हैं तो लाभ होगा। दोस्‍तों और भाई-बहनों के साथ मेल-जोल रहेगा। मन की उलझन हल होगी। विद्यार्थियों को उनके प्रयास में सफलता मिलेगी।

कुंभ:
मानसिक उलझन होने से आप किसी तरह का निर्णय लेने की स्थिति में नहीं होंगे। आज के दिन वाणी पर संयम रखें अन्‍यथा पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होने की संभावना है। धार्मिक कार्यों के पीछे खर्च होगा। स्वास्थ्य खराब होगा। विद्यार्थियों के लिए मध्यम समय है। नकारात्मक विचार को दूर करने की सलाह है।

मीन:
आज आप आनंदित रहेंगे। नए कार्य हाथ में लेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी। धार्मिक मांगलिक प्रसंगों में जाएंगे। गणेश जी कहते हैं कि मन में कोई निर्णय लेते हुए दुविधा का अनुभव करेंगे। महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचें। दांपत्‍म्‍य जीवन सुखमय होगा।