संन्यास क्यों नहीं ले लेतीं माधुरी दीक्षित, कलंक देखकर कहता है द‍िल

संन्यास क्यों नहीं ले लेतीं माधुरी दीक्षित, कलंक देखकर कहता है द‍िल

 
नई दिल्ली 

माधुरी दीक्ष‍ित, ह‍िंदी स‍िनेमा का ऐसा नाम ज‍िसकी मुस्कुराहट के लाखों दीवाने हैं. अगर माधुरी डांस कर दें तो करोड़ों लोग यही कहते हैं... मार डाला. माधुरी के इसी ग्रेस को द‍िखाकर फिल्म कलंक को ह‍िट कराने की कोश‍िश करण जौहर और डायरेक्टर अभ‍िषेक वर्मन ने की. लेकिन माधुरी का वो तिल‍िस्म कलंक में टूटता नजर आया.

कलंक में माधुरी दीक्ष‍ित को दो गानों में जगह दी गई. पहला गाना घर मोरे परदेसि‍या में उन्हें आल‍िया के साथ द‍िखाया गया. गाने की र‍िलीज से पहले दर्शकों को लगा दोनों की जुगलबंदी देखने को मिलेगी. लेकिन पूरे गाने में आल‍िया ने क्लास‍िकल डांस के स्क‍िल्स द‍िखाए. माधुरी के थिरकने का इंतजार कर रहे दर्शकों को पूरे गाने में महज उन्हें देखकर ही आह भरनी पड़ी. हालांकि इस गाने में माधुरी के गेटअप को देखकर ये जरूर लगा कि मेकर्स ने ड‍िजाइनर लहंगों पर तो जमकर काम किया, लेकिन आल‍िया के लहंगे के आगे माधुरी के लहंगे का ग्रेस गायब दिखा. माधुरी के लहंगे में वो बात नहीं है जो चंद्रमुखी के लहंगे में नजर आई थी. कलंक में जहां आल‍िया का लहंगा खूबसूरत द‍िख रहा है, वहीं माधुरी का लहंगा फीका नजर आ रहा है. माधुरी के हेयर स्टाइल पर नजर डालें तो यूं लगता है मेकर्स किसी सस्ती दुकान पर जा ट‍िके. पूरे गाने में माधुरी के लुक को एक्ट्रेस के व‍िग ने खत्म कर द‍िया.