आजमगढ़ के मदरसों में भी दिखा योग का उत्साह, छात्राएं भी योग में नहीं रहीं पीछे
आजमगढ़
आज़मगढ़ में उत्साह के साथ योग दिवस मनाया गया। यहां के मदरसों में भी योग दिवस का उत्साह दिखा। युवाओं के साथ मदरसे में पढ़ने वाली छात्राअों ने भी इसमें भागीदारी की। मदरसा बाबुल इल्म निश्वा, अल जमीतुल इस्लामिया अशर्फियाँ सिकठी मुबारकपुर में अलसुबह से लोग योग में जुट गए। इसके साथ ही शहर से लेकर ब्लाक, तहसील, ग्राम पंचायतों में योग दिवस समारोह आयोजित किए गए। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों, छात्रों , महिलाओं ने योगाभ्यास किया।
शहर के सुखदेव पहलवान स्टेडियम में सुबह 7:00 बजे से योगाभ्यास हुआ। इसमें अधिकारियों के साथ ही शहर के सैकड़ों लोगों ने एक साथ योग किया ।योग प्रशिक्षक ने प्रोटोकॉल के अनुसार 1 घंटे के मुख्य सत्र में प्रार्थना करने के बाद शिथिलीकरण अभ्यास में स्कंद ,कटी व घुटना संचालन कराया। इसके बाद विभिन्न आसनों का अभ्यास किया गया ।ध्यान के बाद सभी लोगों ने योग करने का संकल्प लिया ।
यहां आयोजित योगाभ्यास में जिलाधिकारी नागेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ डीएस उपाध्याय ,एडीएम नरेंद्र सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष जय नाथ सिंह , नारी सनगठन सहित अन्य संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लिया। दूसरी तरफ शहर के कुंवर सिंह पार्क, पुलिस लाइन में भी सैकड़ों लोगों ने योग कार्यक्रम में भाग लिया और योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षण में सभी को सूर्य नमस्कार ,भुजंगासन, दंडासन समेत विभिन्न मुद्राओं में योग कराया गया। योग करने से होने वाले फायदे के बारे में भी बताया गया|
bhavtarini.com@gmail.com 