ऋषभ पंत बने ICC के इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द इयर

ऋषभ पंत बने ICC के इमर्जिंग क्रिकेटर ऑफ द इयर

दुबई 
आईसीसी ने मंगलवार को भारत के तेजी से उभरते विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर का खिताब दिया। इंटरनैशनल क्रिकेट काउंसिल ने मंगलवार को अपने सालाना पुरस्कारों का ऐलान किया। ऋषभ पंत को 2018 में टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के लिए यह खिताब मिला। पंत पहले भारतीय विकेटकीपर हैं जिन्होंने इंग्लैंड में टेस्ट सेंचुरी जुड़ी है। इसके अलावा उन्होंने दिसंबर 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में 11 कैच पकड़कर किसी टेस्ट में सबसे ज्यादा कैच के रेकॉर्ड की भी बराबरी की। इसके अलावा, वह भारत के इकलौते विकेटकीपर हैं जिन्होंने टेस्ट मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़ा है। पंत को आईसीसी टेस्ट टीम ऑफ द इयर में भी जगह मिली है।