गांधीनगर में अमित शाह को टक्कर देंगे गुलबर्ग सोसायटी दंगा के पीड़ित फिरोज खान

गांधीनगर में अमित शाह को टक्कर देंगे गुलबर्ग सोसायटी दंगा के पीड़ित फिरोज खान

 अहमदाबाद 
लोकसभा चुनाव में इस बार 17 साल से न्याय की आस में भटक रहा एक शख्स भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष अमित शाह को चुनौती देने जा रहा है। गुजरात के गुलबर्ग सोसायटी दंगा के पीड़ित फिरोज खान पठान गांधीनगर सीट से इस बार चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि 2002 में गोधरा दंगों के बाद गुलबर्ग सोसायटी में हुई हिंसा में 69 लोग मारे गए थे।  

गांधीनगर सीट काफी चर्चित सीट मानी जाती है। यहां से पहले बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी सहित कई दिग्गज भी चुनाव लड़ चुके हैं। फिरोज के परिवार के 10 सदस्य उस दंगे में मार दिए थे। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद अहसान जाफरी की 28 फरवरी 2002 को हिंसक भीड़ ने हत्या कर दी थी।