प्रिंसिपल के कमरे में चपरासी ने लगाए ठुमके, जमकर उड़े नोट, वीडियो वायरल 

प्रिंसिपल के कमरे में चपरासी ने लगाए ठुमके, जमकर उड़े नोट, वीडियो वायरल 

 अलीगढ़
 
उत्तर प्रदेश के अलीगढ में शहर के एक इंटर कॉलेज का वायरल वीडियो बुधवार को  चर्चा का विषय बना रहा। इसमें प्रिंसिपल के कमरे में प्रिंसिपल के सामने स्कूल का चपरासी जमकर ठुमके लगा रहा है और स्कूल का स्टाफ उसके ऊपर जमकर नोट उड़ा रहा है।

जानकारी के अनुसार यह वीडियो रामघाट रोड स्थित एक इंटर कॉलेज में बीते रविवार को बनाया गया है। इसमें स्कूल के प्रधानाचार्य समेत एक और प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य बैठे हैं और इन दोनों के सामने स्कूल का चपरासी जमकर ठुमके लगा रहा है। चपरासी के ठुमकों पर स्कूल का सारा स्टाफ और शिक्षक जमकर तालियां बजाते हुए नोट उड़ा रहे हैं। 

इंटर कॉलेज की गरिमा को तार-तार करने वाली इस घटना के बारे में कॉलेज के प्रधानाचार्य से पूछा गया तो उन्होंनें बताया कि बीते रविवार को स्कूल में परीक्षा हुई थी। परीक्षा के बाद कॉलेज का स्टाफ आपस में हंसी मजाक कर रहा था। कॉलेज की आपसी राजनीति व द्वेष भावना के चलते इस वीडियो को वायरल किया गया।