बजट से उत्तर प्रदेश के विकास को मिलेगा रफ्तार: राजेश अग्रवाल
लखनऊ।
प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा है कि केंद्रीय बजट भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा। देश के विकास के नजरिये से बजट का दूरगामी असर दिखेगा। प्रदेश के विकास को भी रफ्तार मिलेगा।
वित्त मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा है कि गरीब महिलाओं की दशा सुधारने वाला है यह बजट। इस बजट से प्रदेश में बुंदेलखंड और विंध्य क्षेत्र की पेयजल की समस्या को दूर करने में मदद मिलेगी। एमएसएमई के तहत प्रदेश में ओडीओपी योजना से बड़ी तादाद में लोग रोजगार से जुड़ेंगे। 2022 तक हर ग्रामीण परिवार को बिजली और गैस कनेक्शन दिए जाने का भी बड़ा लाभ प्रदेश की ग्रामीण आबादी को मिलेगा। खुदरा व्यवसायियों के लिए पेंशन योजना से भी राज्य में बड़ी आबादी लाभान्वित होगी।
bhavtarini.com@gmail.com 