विंग कमांडर अभिनंदन की 'गनस्लिंगर' मूंछों के ट्रेंड की देशभर में चर्चा
● सोशल मीडिया में भी मूँछ की स्टाइल का ट्रेंड चल पड़ा
● अभिनंदन आगामी दिनों में 'ब्रांड अभिनंदन' होगा: ब्रांडिंग क्षेत्र के जानकारों का मत
नईदिल्ली। अभूतपूर्व बहादुरी और साहस का परिचय देने वाले विंग कमांडर अभिनंदन जिस प्रकार की मूंछें रखते हैं, वे 'गनस्लिंगर' स्टाइल की मूंछें हैं। देशभर के युवाओं को उन्होंने आकर्षित किया है और अनेक युवक उनके जैसी मूंछें रख रहे हैं।
ब्रांडिंग क्षेत्र के तमाम विशेषज्ञों का मानना है कि अभिनंदन उनकी बहादुरी के कारण देश भर में 'ब्रांड अभिनंदन' के रूप में उभरेंगे।
देश भक्ति और राष्ट्रवाद से जुड़ी भावनाएं इस समय नई ऊंचाइयों पर हैं। उसमें भी विंग कमांडर अभिनंदन का पराक्रम, बंधक बनाए जाने के बाद के दृश्य और पाकिस्तान से वतन वापसी के दृश्य समाचार माध्यमों और सोशल मीडिया के जरिये देशभर में चर्चा का केंद्र बने हुए हैं।
ब्रांडिंग क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि विंग कमांडर अभिनंदन का नाम सुनते ही सबसे पहले क्या याद आता है, यह पूछने पर जवाब मिलता है कि उनकी मूंछ की स्टाइल स्मृतिपटल पर गहरी छाप छोड़ जाती है।
पाकिस्तान में पकड़े जाने के बाद अभिनंदन द्वारा दिखाई गई बहादुरी की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है, खास तौर पर राजनेता से लेकर विदेशी मामलों के जानकार, सेलिब्रिटी और आम लोग कर रहे हैं। अभिनंदन बड़े चुनौती भरे और विकट परिस्थिति से गुजरे हैं। उनसे आम लोग प्रेरणा ले रहे हैं। जानकारों का कहना है कि उनके जैसी मूंछें रखकर युवा गर्व अनुभव कर रहे हैं। सोशल मीडिया में भी लोग इस स्टाइल को 'ट्रेंड' कर रहे हों। लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि भले ही ऐसी मूंछों को 'गनस्लिंगर' कहा जाता हो पर अब हेयर कटिंग सेलून पर यह स्टाइल 'अभिनंदन स्टाइल' के रूप में जानी जा रही है।
bhavtarini.com@gmail.com
