सैंसेक्स 67 अंक चढ़ा और निफ्टी 10940 पर खुला
ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेतों से आज भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। कारोबार की शुरुआत में सैंसेक्स 67.22 अंक यानि 0.19 फीसदी बढ़कर 36,390.99 पर और निफ्टी 2.80 अंक यानि 0.03 फीसदी चढ़कर 10,939.65 पर खुला।
मिड-स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में बढ़त नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.08 फीसदी और निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.10 फीसदी गिरा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.01 फीसदी गिरा है।
बैंक निफ्टी में गिरावट
बैंक, ऑटो, मेटल, फार्मा शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बैंक निफ्टी इंडेक्स 17 अंक गिरकर 26662 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा निफ्टी ऑटो में 0.02 फीसदी, निफ्टी फार्मा में 0.02 फीसदी, मेटल में 0.19 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों का हाल
अमेरिकी बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला है। सोमवार के कारोबारी सत्र में डाओ जोंस 45 अंक यानि 0.2 फीसदी चढ़कर 25,064 के स्तर पर, नैस्डैक 20 अंक यानि 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 7,805.7 के स्तर पर, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.1 फीसदी की मामूली कमजोरी के साथ 2,798.4 के स्तर पर बंद हुआ है। एशियाई बाजारों में सुस्ती का माहौल नजर आ रहा है। जापान का बाजार निक्केई 128 अंक यानि 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 22,725 के स्तर पर, हैंग सेंग 158 अंक यानि 0.5 फीसदी की गिरावट के साथ 28,381 के स्तर पर, एसजीएक्स निफ्टी 15 अंक यानि 0.15 फीसदी गिरकर 10,933 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
टॉप गेनर्स
एचपीसीएल, बीपीसीएल, एचसीएल टेक, गेल, टाटा मोटर्स, आईसीआईसीआई बैंक, सन फार्मा, अदानी पोर्ट्स
टॉप लूजर्स
हिंडाल्को, आइशर मोटर्स, एचडीएफसी, लुपिन, एनटीपीसी, इंफोसिस, यस बैंक
bhavtarini.com@gmail.com 
