145 एनएसवी डाक्टरों को स्वास्थ्य संचालनालय के संयुक्त संचालक ने दिया कारण बताओ नोटिस

145 एनएसवी डाक्टरों को स्वास्थ्य संचालनालय के संयुक्त संचालक ने दिया कारण बताओ नोटिस

भोपाल
राष्ट्रीय परिवार कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग से एनएसवी का प्रशिक्षण प्राप्त डाक्टरों द्वारा नसबंदी करने में रूचि न लेने पर प्रदेश भर के 145 डॉक्टरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्वास्थ्य संचालनालय के संयुक्त संचालक जे पी खरे ने प्रदेश के जिला अस्पतालों,सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में पदस्थ प्रशिक्षण प्राप्त डॉक्टरों को नोटिस देकर सिविल सेवा अधिनियम के तहत दोषी मानते हुए अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का निर्देश देते हुए नोटिस का जबाव देने को कहा है। गौरतलब है कि नसबंदी का लक्ष्य पूरा न होने से प्रदेश के कई जिलों में एनएसवी का आंकडा दो सौ से एक हजार के भीतर रह गया है। पुरूष नसबंदी में कई जिलों की हालत बहुत खराब है। 

एनएसवी का प्रशिक्षण लेकर नसबंदी में रूचि न लेने वाले जिन डॉक्टरों को संचालनालय ने नोटिस जारी किया है। पीएन शाक्य भितरवार,डा पंकज गुप्ता, डा आर के चौधरी शिवपुरी,डा प्रशांत दुबे सीएचसी बहादुरपुर-अशोकनगर,डा एस आर मीणा ,डा जे एन सक्सेना,डा बसंत कुमार शाक्य,डा ओ पी वर्मा श्योपुर, डा आर एस सैमिल जौरा-मुरैना,डा रौनक चंदेल गुजरी-धार,डा संतोष पाठक करैरा-शिवपुरी,डा शिवराज कुशवाह रौन-भिण्ड,डा वीरेन्द्र मुंगी बामौर-मुरैना,डा टी एन सोनी अटारी-ग्वालियर,डा वाय एस रघुवंशी(सेवानिवृत्त)गुना,डा वीरेन्द्र गौड डबरा-ग्वालियर,डा विवेक शर्मा कोलारस-शिवपुरी,डा विकास राजपूत म्याना-गुना,डा मनोज राजौरिया कुलैथ-ग्वालियर,डा संदीप चौहान बिजौरा-भिंड,डा राहुल भदौरिया मौ-भिण्ड,डा विवेक फुस्केले खुरई-सागर,डा वीरेन्द्र सिंह ठाकुर बीना-सागर,डा अमित आनंद असाटी शाहगढ-सागर,डा नीरज चतुर्वेदी हिन्डोरिया-दमोह,डा एस के चौरसिया छतरपुर,डा अजय यादव नौगांव-छतरपुर,डा एस टी शाक्यवार लवकुशनगर-छतरपुर,डा हेमंत मरैया,डा सुरेन्द्र शर्मा बडामलहरा-छतरपुर,डा अवधेश चतुर्वेदी राजनगर-छतरपुर,डा उमेश श्रीवास्तव सटई-छतरपुर,डा हेमंत पंचोली जतारा-टीकमगढ,डा हेमंत आर्य दिगौडा-टीकमगढ,डा एम के जैन पृथ्वीपुर-टीकमगढ,डा सी बी आर्या पलेरा-टीकमगढ,डा प्रमोद वाचक शहरी पीएचसी छिंदवाडा,डा अनिल शर्मा पांढुर्ना-छिंदवाडा,नरेन्द्र शर्मा धार, सहित कुल 145 डॉक्टरों को शो कॉज नोटिस जारी किये गये हैं।