2024 तक नहीं चलेगा राम मंदिर का मुद्दा, महज 2 महीने का खेल: साक्षी महाराज

2024 तक नहीं चलेगा राम मंदिर का मुद्दा, महज 2 महीने का खेल: साक्षी महाराज

 
उन्नाव

अपने तल्ख बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले उन्नाव से बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने राम मंदिर निर्माण को लेकर एक बार फिर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता की राम मंदिर का मुद्दा 2024 तक चलेगा। ये महज 2 महीने का खेल है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राम को काल्पनिक कहती थी अब वो गंगा में नहा रहे हैं। गंगा में यात्रा भी कर रहे है। 'मंदिर-मंदिर भी जा रहे, राम नामी दुपट्टा भी ओढ़ रहे, टिका भी लगा रहे, कंधे पर जनेऊ भी पहन रहे हैं।'

कांग्रेस के DNA में धार्मिकता नहीं
कांग्रेस पर तुष्टीकरण का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि इनके डीएनए में धार्मिकता नहीं है। इनके डीएनए में राम मंदिर भी नहीं है।