41वीं नेहरू सब जूनियर हॉकी टूर्नामेन्ट नई दिल्ली में
खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग खेल प्रदर्शन की सराहना कर दी बधाई
भोपाल, 41वीं नेहरू सब जूनियर हॉकी टूर्नामेन्ट का आयोजन शिवाजी 4 अक्टूबर से 14 अक्टूबर स्टेडियम नई दिल्ली में किया गया। प्रतियोगिता में खेल अकादमी के हॉकी खिलाड़ियों ने खेल का शानदार प्रदर्शन कर उपविजेता का खिताब अपने नाम किया। दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित इस हॉकी टूर्नामेन्ट में खेल अकादमी के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल प्रदर्शन करते हुये फायनल में प्रवेश किया था। टूर्नामेन्ट का फायनल मुकाबला म.प्र. राज्य हॉकी अकादमी भोपाल और नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर के मध्य खेला गया। टूर्नामेन्ट में म.प्र. राज्य हॉकी अकादमी भोपाल की टीम नवल टाटा जमशेदपुर से 5-1 से परास्त होकर उप विजेता बनी।
खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने दी बधाई
खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने खेल अकादमी के हॉकी टीम की उनकी अर्जित इस खेल उपलब्धि की सराहना करते हुये बधाई दी है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित इस हॉकी टूर्नामेन्ट में देश भर की 28 ख्याति प्राप्त टीमों ने प्रतिभागिता की थी। टूर्नामेन्ट में उप विजेता रही म.प्र. राज्य पुरूष हॉकी अकादमी के खिलाड़ी मुख्य प्रशिक्षक समीरदार और प्रशिक्षक लोकेन्द्र शर्मा के मार्गदर्शन में प्रशिक्षणरत् है।
नक्सलियों के वित्त पोषण को रोकने के लिए भी प्रभावी कार्यवाही की गई है। जिसमें तेन्दूपत्ता तुड़ाई के सीजन के दौरान की जाने वाली अवैध वसूली पर भी रोक लगाने में मध्यप्रदेश पुलिस सफल रही है। विगत तीन वर्षों में लगभग 8 करोड़ की राशि नक्सलियों तक पहुंचने से रोकी गई है। इस की पुष्टि मुठभेड़ में मिले पत्र तथा गिरफ्तार नक्सली से भी हुई है।
नक्सल प्रभावित क्षेत्रों मे सुरक्षा बलो द्वारा लगातार चलाए जा रहे अभियानों तथा विकास योजनाओ के कारण लोगो में सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है, जिसका प्रमाण हाल में सपन्न लोकसभा चुनाव से होता है, जिसमें सर्वाधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत अन्य मतदान केन्द्रों की अपेक्षा ज्यादा रहा है।
नक्सलियों पर लगातार बढ़ते दबाव के कारण एवं पड़ोसी राज्यों में निरंतर कार्यवाही को ध्यान में रखते हुए मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा आवश्यक रणनीति तैयार की जा रही है, जिसमें नवीन फॉरवर्ड बेस तैयार किए जा रहे है। इन अभियानों के लिए टारगेट एरिया को भी चिन्हित किया गया है एवं सघन अभियानों को और भी तीव्र किया जा रहा है। इन ऑपरेशन को सफल बनाने के लिए इन्टेलिजेंस को बेहतर किया जा रहा है एवं पडोसी राज्यो के साथ समन्वय स्थापित कर ऑपरेशनल रणनीति का भी आदान-प्रदान किया जा रहा है।
bhavtarini.com@gmail.com 