झारखंड में शब-ए-बारात के मौके पर सरकारी छुट्टी की घोषणा 

झारखंड में शब-ए-बारात के मौके पर सरकारी छुट्टी की घोषणा 

रांची, झारखंड सरकार ने शुक्रवार शब-ए-बारात के मौके पर सरकारी छुट्टी की घोषणा कर दी है। इससे संबंधित अधिसूचना कार्मिक विभाग ने जारी कर दी है, इसमें कहा गया है कि कार्मिक प्रशासनिक और राजभाषा विभाग की अधिसूचना संख्या 6776 दिनांक 14.10.2024 द्वारा वर्ष 2025 में विभिन्न पर्व अवसरों पर राज्य सरकार के अधीन सभी कार्यालय में अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश की अधिसूचना सरकार के संयुक्त सचिव आरिफ हसन के हस्ताक्षर से जारी की गयी है।

एकीकृत वार्षिक अवकाश तालिका में आंशिक संशोधन 

बता दें कि इससे पहले स्कूल और साक्षरता विभाग ने भी साल 2025 की अवकाश तालिका जारी कर दी है। पहले एकीकृत वार्षिक अवकाश तालिका 24 दिसंबर को जारी की गई थी। उसमें आंशिक संशोधन किया गया. इसके मुताबिक अब गर्मी की छुट़्टी 22 मई से चार जून तक होगी। जबकि इससे पहले गर्मी की छुट्टी 22 मई से दो जून तक निर्धारित थी।

अवकाश तालिका सभी विद्यालयों के लिए 

यह अवकाश तालिका सभी विद्यालयों के लिए है, चाहे वह प्राथमिक विद्यालय हो या फिर मध्य विद्यालय या प्लस टू स्कूल. बता दें कि इस साल में 62 छुट्टियां स्कूलों के लिए निर्धारित की गयी है। इन आदेशों को स्कूलों को हर हाल में पालन करना अनिवार्य है। इससे पहले कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं जहां कई स्कूलों ने सरकार के आदेशों का पालन नहीं किया था। कई बार देखने को मिला कि कई बार बच्चों के स्कूल समय से पहले ही बंद कर दिये गये हैं या फिर समय से पहले बुला लिये गये। मामला सिमडेगा के जलडेगा प्रखंड में राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय का था।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार