Libra Yearly Horoscope 2023: तुला राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा नया साल, जानें पूरा विवरण   

Libra Yearly Horoscope 2023: तुला राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा नया साल, जानें पूरा विवरण   

Libra Yearly Horoscope 2023: तुला राशि वालों के लिए लाभदायक रहेगा नया साल   

Libra Yearly Horoscope 2023: नववर्ष 2023 शुरू होने में अब कुछ ही दिन शेष हैं। वार्षिक राशिफल के अनुसार आने वाला सभी राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है। इस वर्ष तुला राशि के जातकों को हर क्षेत्र में लाभ होने वाला है। साथ ही आकस्मिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। 


जनवरी की शुरूआत में परिवार में कोई धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जिसके कारण परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होगा। इस वर्ष आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है। जानिए कैसा रहेगा आपका वार्षिक राशिफल।

Read More: Nails Cutting Tips: इस दिन नहीं काटना चाहिए नाखून वरना धन हानि के साथ हो सकती हैं कई परेशानियां 

लाभदायक रहेगा नया साल

 तुला राशि वालो के लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। नया व्यापार शुरू करने के लिए यह वर्ष उत्तम है। इस वर्ष जातक की योजनाएं क्रियान्वित होंगी। वर्ष के शुरुवात में जातक को आकस्मिक धन लाभ होने के योग है। लेकिन दिखावे के कारण खर्च अधिक बढ़ने से तंगी का सामना कर सकते हैं, इसलिए धन सोच समझ कर खर्च करे। मार्च से अप्रैल माह के दौरान कार्य क्षेत्र पर सहकर्मी अथवा घर के लोगों से अहम को लेकर ठनेगी।

Read More: गुणों की खान आंवला के चमत्कारी फायदे

खर्चों में हो सकती है वृद्धि
इस वर्ष नौकरी पेशा वर्ग में रुकी हुई पदोन्नति होने के योग है। जातक को भूमि भवन का सुख कम मिलेगा उल्टे इनपर खर्च ही करना पड़ेगा। जुलाई माह से अक्टूबर माह के बीच सेहत को लेकर सचेत रहने की सलाह दी जाती है, इस दौरान माता पिता के स्वास्थ को लेकर चिंतित रह सकते है।

प्रेम प्रसंगों में रुचि बड़ेगी, जातक को अपनी ऊर्जा व्यर्थ के कामों में जाया नही करनी चाहिए। व्यापार की दृष्टी से जातक टेक्नोलॉजी की सहायता से लाभ अर्जित करेंगे।

Read More: सावधान...हाथ-पैरों में होती है झनझनाहट तो हो सकता है खतरा, जानिए कैसे दूर होगी समस्या

आर्थिक तंगी का भी करना पड़ सकता है सामना
यह वर्ष मान सम्मान और प्रतिष्ठा देने वाला रहेगा। अगस्त माह में कोई करीबी दोस्त या रिश्तेदार से धोखा मिल सकता है, सचेत रहने की आवश्यकता है। नवंबर माह के आखरी सप्ताह से दिसंबर माह तक पारिवारिक कार्यक्रम में धन अधिक व्यय होने के कारण, आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। 

Read More: लहसुन के चमत्कारी फायदे जान आप रह जाएंगे दंग

क्या करें - तुला राशि वालो को शुक्रवार के दिन दूध का दान या दूध से बनी चीजों का दान जरूरतमंद को करना चाहिए।
रत्न सुझाव-  हीरा या फिरोजा रत्न अनामिका उंगली में शुक्रवार के दिन धारण करना चाहिए।