अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा फिल्म जगत का सबसे बडा सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

अभिनेत्री आशा पारेख को मिलेगा फिल्म जगत का सबसे बडा सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

मुंबई। बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख को फिल्म जगत के सबसे बड़े सम्मान से नवाजा जाएगा। 60-70 के दशक की मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रह चुकी आशा पारेख को साल 2022 में दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अभिनेत्री को दादा साहब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किए जाने का ऐलान किया है। हिंदी सिनेमा में अतुलनीय योगदान के लिए उन्हें इस पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करके दी है।

विज्ञान भवन में 68वें एनएफए में प्रदान किया जाएगा
अनुराग ठाकुर ने ट्विट कर कहा, यह घोषणा करते हुए सम्मानित महसूस कर रहा हूं कि दादा साहब फाल्के चयन जूरी ने भारतीय सिनेमा में उनके अनुकरणीय जीवन भर के योगदान के लिए श्रीमती आशा पारेख जी को मान्यता देने और उन्हें पुरस्कृत करने का निर्णय लिया है। दादा साहब फाल्के पुरस्कार भारत के माननीय राष्ट्रपति द्वारा विज्ञान भवन में 68वें एनएफए में प्रदान किया जाएगा।

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट.