चीन में भी रिलीज हो सकती है ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’

चीन में भी रिलीज हो सकती है ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’

मुंबई
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ चीन में रिलीज हो सकती है। आमिर की कई फिल्में चाइना में धूम मचा चुकी हैं। पीके, दंगल, थ्री इडियट्स और सीक्रेट सुपरस्टार को लोगों ने बहुत पसंद किया था। आमिर की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ भी चीन में रिलीज होने वाली है। 

खबरों की मानें तो फिल्म के राइट्स चाइना में भी बेच दिए गए हैं। चाइना की विक्रेता एस्टार फिल्मस ने ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ के राइट्स ले लिए हैं। हालांकि चाइना में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा अभी नहीं की गई है।  माना जा रहा है इसे फिल्म के भारत में आठ नवंबर के रिलीज होने के पांच हफ्ते बाद वल्र्ड वाइड रिलीज किया जाएगा। फिल्म का बजट करीब 300 करोड़ रुपये है। फिल्म में आमिर खान के अलावा महानायक अमिताभ बच्चन, कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख की भी अहम भूमिका है। फिल्म की कहानी पीरियड ड्रामा है। कहानी 1795 में ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत आने के बाद शुरू होती है। फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया है।