56 साल बाद जरूरत पड़ी, सेवा को परम धर्म मानने वाली सरकार ने किया सेतु का कार्य, 1 घंटे में मिला मां का मृत्यु प्रमाण पत्र

56 साल बाद जरूरत पड़ी, सेवा को परम धर्म मानने वाली सरकार ने किया सेतु का कार्य, 1 घंटे में मिला मां का मृत्यु प्रमाण पत्र

जयपुर। आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं को सरलता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्यभर में सेवा सेतु अभियान संचालित किया है जो आम नागरिकों के लिए राहत का बड़ा माध्यम बन रहा है।

ऐसी ही राहत ब्यावर के रमेश शर्मा को मिली है जो पहले ब्यावर शहर के डिग्गी मोहल्ला में अपनी मां के साथ रहते थे, अब वे अजमेर रोड स्थित हंस नगर में निवास करते हैं। उनकी माता चमेली देवी पत्नी लक्ष्मीनारायण शर्मा का निधन 1970 में हो गया था।

​अब 56 साल बाद रमेश को अपनी मां के मृत्यु प्रमाण पत्र की आवश्यकता पड़ी। उसे लगा कि इसके लिए बहुत जटिल प्र​​क्रिया से गुजरना पड़ेगा लेकिन वह गत दिनों नगर परिषद ब्यावर में आयोजित सेवा सेतु अभियान के कैम्प में प​हुंचा तो उसे 1 घंटे में ही मां का मृत्यु प्रमाण पत्र मिल गया। इतनी जल्दी इतना पुराना कार्य होने पर रमेश शर्मा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार प्रकट किया।