दिल के मरीजों के लिए रामबाण है अर्जुन की छाल, जानिए कैसे करें सेवन

दिल के मरीजों के लिए रामबाण है अर्जुन की छाल, जानिए कैसे करें सेवन

अर्जुन की छाल को आयुर्वेद में बहुत महत्व दिया गया है। इसके सेवन से दिल से जुड़ी बीमारियों को कंट्रोल कर सकते हैं। दरअसल, अर्जुन की छाल कार्डियोटोनिक के रूप में कार्य करता है और दिल की मांसपेशियों को मजबूत करने में कारगर है। अर्जुन की छाल में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो हमारे शरीर को कई तरह के रोगों से बचाने का काम करते हैं। इसके छाल से बने काढ़े के सेवन से बीमारियों से छुटकारा पा सकते हैं। 

बैड कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में सहायक

अर्जुन की छाल को दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद माना गया है। इसमें में ट्राइटरपेनॉइड नाम का एक रसायन पाया जाता है, जो हृदय रोग संबंधी परेशानियों को दूर करने का काम करता है। अर्जुन की छाल में मौजूद टैनिन और ग्लाइकोसाइड जैसे कम्पोनेंट्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो दिल की मांसपेशियों और ब्लड वेसेल्स को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। अर्जुन ब्लड वेसेल्स को भी फैलाता है और ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने के लिए प्लाक को घोलता है। इतना ही नहीं यह बैड कोलेस्ट्रॉल, ब्लड शुगर को भी कंट्रोल करने में सहायक है।

काढ़ा बनाने की सामग्री

1 चम्मच अर्जुन की छाल
2 ग्राम दालचीनी
5 पत्ते तुलसी
अर्जुन की छाल में ट्राईहाइड्रोक्सी ट्राईटरपीन, इलेजिक एसिड, बीटा-सिटोस्टिरोल जैसे तत्व पाए जाते हैं जो आपकी सेहत के लिए फायदेमंद हैं। तुलसी की पत्तियों में कैल्शियम, जिंक, विटामिन सी और आयरन के अलावा पाया जाता है। इसके साथ ही इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो दिल को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। वहीं, दालचीनी में मैग्नीज, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन के, कॉपर पोटेशियम और मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है।

कैसे बनाएं काढ़ा

सबसे पहले सभी चीजों को आपस में मिक्स करें और फिर इन्हें कूट लें। इसके बाद एक पैन में 2 कप पानी लें और गैस ऑन कर पानी में सभी चीजें डालकर धीमी आंच में उबाल लें। जब पानी एक कप बच जाए तब गैस बंद करें और फिर इसे हल्का ठंडा करके रोजाना इसका सेवन करें। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट