मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर की गौ-शाला में किया गौ-पूजन

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर की गौ-शाला में किया गौ-पूजन

भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को खरगौन जिले के महेश्वर में माँ भागवत रेवा गौ-शाला पहुँचकर गौ-पूजन कर गौ-माता को गुड़ के लड्डू और गौ-ग्रास खिलाया। इक्कीस वर्ष पुरानी इस गौ-शाला में वर्तमान में 126 गौ-वंश हैं। इसका संचालन क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा समिति बनाकर किया जाता है। गौ-शाला संचालक समिति के विशाल गीते और दिलीप पाटीदार ने बताया कि गौ-शाला में प्रतिवर्ष नागर जी महाराज द्वारा भागवत कथा वाचन किया जाता है। उन्होंने बताया कि दुधारू गायों से प्राप्त दुध का विक्रय कर गौ-शाला को स्वावलंबी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जन-प्रतिनिधि एवं गौ-सेवक मौजूद थे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट