विकसित भारत जन सेवा अभियान: राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में की शिरकत
पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने दिलाई स्वच्छता की शपथ
जयपुर। राज्यसभा सांसद नितिन नवीन एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्बर्ट हॉल पर विकसित भारत जन सेवा अभियान के तहत आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राज्यसभा सांसद नितिन नवीन ने आमजन को स्वच्छता की शपथ दिलाई।
इसके पश्चात् राज्यसभा सांसद एवं मुख्यमंत्री ने स्वच्छता मित्रों को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया और आत्मीय बातचीत कर उनके हालचाल जाने। साथ ही, उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
इस दौरान उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, डॉ. प्रेम चन्द बैरवा, संसदीय कार्यमंत्री जोगाराम पटेल, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा, राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरुण चतुर्वेदी, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम, सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा, डॉ. अलका गुर्जर, विधायक कालीचरण सराफ, गोपाल शर्मा, बालमुकुंदाचार्य, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित विभागों के उच्च अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।
bhavtarini.com@gmail.com
