मंदी की आशंका: अमेजन में 18,000 कर्मचारियों की छंटनी

मंदी की आशंका: अमेजन में 18,000 कर्मचारियों की छंटनी

वॉशिंगटन, अमेजन 18,000 से ज्यादा कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है। बीते कुछ सालों में अमेजन ने बड़ी संख्या में एम्प्लॉइज की भर्ती की थी, लेकिन अब मंदी की आशंकाओं के बीच कर्मचारियों को कम किया जा रहा है। इस छंटनी से कई टीमें प्रभावित होंगी। सबसे ज्यादा कर्मचारी अमेजन स्टोर और पीपल, एक्सपीरियंस एंड टेक्नोलॉजी टीम से निकाले जा रहे हैं। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल नवंबर में 10,000 कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। अमेजन के पास सितंबर के अंत तक 15 लाख से ज्यादा कर्मचारी थे, जो इसे सबसे बड़े अमेरिकी एम्प्लॉयर्स में से एक बनाता है। अमेजन के इस फैसले के बाद उसके शेयर में 2 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली। निवेशकों को लगता है इस कदम से कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी होगी।

इसे भी देखें

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट