भोज नगरी में रामदूत का सुमिरन कर भोजपाल महोत्सव मेले का भव्य शुभारंभ

भोज नगरी में रामदूत का सुमिरन कर भोजपाल महोत्सव मेले का भव्य शुभारंभ

भोपाल. राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर भोजपाल महोत्सव मेले का शुक्रवार शाम 7.30 बजे से सुंदरकांड पाठ के साथ रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद आलोक शर्मा और विशिष्ठ अतिथि मंत्री कृष्णा गौर, महापौर मालती राय के साथ मेला संयोजक विकास विरानी सहित सैकड़ों की संख्या में शहर के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद आलोक शर्मा ने फीता काटकर द ग्रेट जैमिनी सर्कस का शुभारंभ किया। 

मेला अध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि विगत 9 वर्षों से मेले का सफल आयोजन किया जा रहा है। मेले में बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और सांस्कृतिक आयोजन किए जाएंगे। मेले में आने वाले आगंतुकों को इस बार बहुत कुछ नया देखने को मिलेगा। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि मेले में विभिन्न प्रकार की 400 से ज्यादा दुकानें लगाई गई हैं। महेंद्र नामदेव और अखिलेश नागर ने बताया कि मेला में रोजाना विभिन्न प्रदेशों के लोक कलाकारों द्वारा नृत्य-गान के साथ ही सूफी नाइट, भोजपुरी सांग्स, बॉलीबुड कलाकार सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

मेले में दिखेगी भारतीय संस्कृति की झलक

मेला संयोजक विकास वीरानी ने बताया कि यह मेला सामाजिक, सांस्कृतिक, व्यापारिक आयोजन का पारिवारिक संगम है। यहां भारतीय संस्कृति की झलक आंगतुकों को देखने को मिलेगी। लोगों के मनोरंजन के लिए इस वर्ष और बेहतर प्रयास किए गए हैं। मेला परिसर में पहुंचने वाले युवाओं के लिए ट्रेडिशनल सेल्फी जोन तैयार किया गया है।

रशियन और अफ्रीकन कलाकार दिखाएंगे करतब

मेले में रशियन और अफ्रीकन कलाकारों के साथ द ग्रेट जैमिनी सर्कस में हैरतअंगेज करतब दिखाए जाएंगे। रफ्तार की दुनिया का बादशाह, बच्चों और बड़ों के लिए अत्याधुनिक रोमांचक झूले होंगे। जंगलबुक में बच्चे मोगली के साथ जंगल की सैर करेंगे। जंगल और गुफाओं में मोगली के साथ उसके सभी पात्रों को देख सकेंगे। मेले में इसकी चलचित्र प्रदर्शनी लगाई जा रही है। सभी कैरेक्टर का 3-डी पिं्रट तैयार किया जा रहा है। 

इस मौके पर मेला समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, सुनील साह, महेंद्र नामदेव, ज़ाहिद खान, दीपक बैरागी, देवेंद्र चौकसे, शैलेंद्र सिंह जाट, चंदन वर्मा, विनय सिंह, अखिलेश नागर, केश कुमार शाह, आफताब सिद्दिकी, मधु भवनानी, दीपक शर्मा, गोपाल शर्मा, सुनील वैष्णव, वाहिद खान, गौरव जैन, सुभाष दरवई आदि मौजूद रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट