मैंने पंकज का पूरा एक्स-रे किया है वो हमेशा जनता की सेवा करेगा: कमलनाथ

मैंने पंकज का पूरा एक्स-रे किया है वो हमेशा जनता की सेवा करेगा: कमलनाथ

आमसभा में शिवराज, सिंधिया पर जमकर बरसे कमलनाथ

awdhesh dandotia मुरैना/जौरा। पंकज उपाध्याय का मैंने पूरे एक्स-रे करने के बाद ही टिकट दिया है वह जनता की सेवा करेगा। पंकज को जिताकर देखिये जौरा क्षेत्र में विकास की गंगा बहा देगा। यह बात द्वारा में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा जौरा से कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय की चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कही आमसभा में कमलनाथ ने शिवराज एवं सिंधिया पर जमकर तंज कसे 22 अक्टूबर को जो रास्ते पांचवी गांव में आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि 15 वर्ष तक भाजपा के शासनकाल में क्या-क्या हुआ या आप भली-भांति जानते हैं। शिवराज का मुंह बहुत चलता है लेकिन काम नहीं करते विकास की बातें तो करते हैं लेकिन विकास नहीं करते। चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कमलनाथ ने कहा कि बाबा साहब ने संविधान बनाया उसमें यह तय किया गया था कि सांसद, विधायक के निधन के बाद उप चुनाव करवाएं लेकिन उन्हें नहीं पता था कि सौदा करने पर भी उपचुनाव हो जाएंगे। ऐसा ही इस प्रदेश में शिवराज और सिंधिया ने मिलकर किया है। वोटों से चुनी सरकार को नोटों के दम पर गिराकर लोकतंत्र का अपमान कर जनता के साथ विश्वासघात भी किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मैं नाराज नहीं हूं मैं सिर्फ कमलनाथ हूं। इस प्रदेश के विकास के लिए मुझे मात्र 11 माह मिले जिसमें 100 रूपए में बिजली, शुद्ध का युद्ध मिलावटखोरों के खिलाफ कार्यवाही, माफियाओं के खिलाफ कार्यवाही सहित कई अभियान चलाए जिसके सार्थक परिणाम आपके सामने आ रहे थे। 15 साल शिवराज की सरकार को आपने हटा कर कांग्रेस की सरकार को 5 साल का जनादेश दिया। 15 साल की भाजपा सरकार में किसानों की दुर्दशा महिलाओं पर अत्याचार दुष्कर्म के मामले एवं बेरोजगारी में मध्यप्रदेश नंबर वन रहा, मिलावटखोरों माफियाओं का बोलबाला रहा, शिवराज के शासनकाल में प्रदेश की इतनी हालत खराब हो गई कि उद्योगपति यहां निवेश करने को तैयार नहीं थे। उनके कार्यकाल में कोई बड़ा उद्योग नहीं लगा। मालनपुर में हमने फैक्ट्री लगाई, आज उसी मालनपुर में शराब बिक रही है। बाहर की उद्योगपति या निवेश करने नहीं आए, कमलनाथ ने अपने उद्बोधन में यह भी कहा कि शिवराज सिंह एक्टिंग बहुत करते हैं मुझे एक्टिंग नहीं आती है, अदाकारी में माहिर है, लिहाजा उन्हें मुंबई जाना चाहिए। कमलनाथ ने अपने उद्बोधन के दौरान कहा कि 3 नवंबर को आप अपना महत्वपूर्ण निर्णय पंकज उपाध्याय के पक्ष में कर कांग्रेस को जिताना है जिससे विकास की गाथा लिखी जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस तिकोनिया पार्क से पुराने थाने तक वर्षों से जलभराव की समस्या से यहां के नागरिक परेशान है। साथ ही 2013 में शिवराज सिंह ने आप लोगों से वायदा किया था कि सूबेदार सिंह को जिताए तो मैं यहां कैबिनेट की बैठक कराऊंगा और पगारा डैम से जनता को शुद्ध पानी उपलब्ध कराऊंगा लेकिन आज तक द्वारा की जनता को शुद्ध पानी नहीं मिला। आम सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय ने कहा कि आप मुझे सिर्फ 3 वर्ष का समय दें। सभा को संबोधित करते हुए पंकज उपाध्याय ने कहा कि आपकी सुरक्षा मान, सम्मान, भय रहित माहौल की गारंटी लेता हूं। व्यापारियों, किसानों सभी समाज के लोगों की एक आवाज पर मैं आपके बीच हमेशा खड़ा रहूंगा। आप मुझे 3 वर्ष के लिए एक मौका देकर चुनाव में विजयी बनाएं। पूर्व विधायक ने किया करोड़ों का घोटाला पंकज आम सभा में अपने उद्बोधन में कांग्रेस प्रत्याशी पंकज उपाध्याय ने जौरा के पूर्व भाजपा विधायक सूबेदार सिंह पर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों के राशन घोटाले में इनकी पत्नी के नाम एफआईआर भी दर्ज है। करोड़ों का राशन घोटाला कर गरीब जनता का शोषण इनके द्वारा कर भारी भ्रष्टाचार भी किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मंत्री कार्यकारी प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रामनिवास रावत ने भी अपने उद्बोधन में भाजपा सरकार पर जमकर प्रहार किए। सभा को मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव संजय मस्तानी, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय सिंह यादव, दिमनी के पूर्व विधायक बलबीर सिंह दंडोतिया, सबलगढ़ विधायक बैजनाथ कुशवाहा, पीसीसी भोपाल से आई महिला नेत्री प्रियंका किरार, जिले के पूर्व सांसद बाबूलाल सोलंकी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वृंदावन सिंह सिकरवार, सोबरन सिंह सिकरवार, मुरारी लाल दुबे, देवेंद्र सिंह भर्रा, सुनील शर्मा आदि कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।