जनजातीय क्षेत्र के बिजली ग्रिडों का लोकार्पण 15 नवम्बर को

जनजातीय क्षेत्र के बिजली ग्रिडों का लोकार्पण 15 नवम्बर को

भोपाल, विश्व जनजातीय गौरव दिवस पर मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अंतर्गत 33/11 केवी के दो नए ग्रिड़ों का लोकार्पण शुक्रवार 15 नवंबर को किया जाएगा। कंपनी की प्रबंध निदेशक सुरजनी सिंह ने बताया कि दोनों ग्रिड बड़वानी जिले में स्थित हैं, ये ग्रिड जनजातीय क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधाओं के मद्देनजर तैयार किए गए हैं। उन्होंने बताया कि बड़वानी में आयोजित कार्यक्रम में इन ग्रिडों का लोकार्पण किया जाएगा। बड़वानी खुर्द बावनगजा, कालापाट में आरडीएसएस में बनाए गए इन ग्रिडों की कुल लागत साढ़े तीन करोड़ रूपए से ज्यादा हैं। इन ग्रिडों से हजारों कृषक और घरेलू बिजली उपभोक्ता लाभान्वित होंगे। बड़वानी खुर्द बावनगजा के नए ग्रिड से विशेषकर बावनगजा जैन तीर्थ क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भी पहले की तुलना में और गुणवत्ता के साथ बिजली मिलेगी।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट