मंत्री प्रहलाद के बंगले में प्रकृति का कमाल: नीम के पेड़ में लटक रहा है आम का फल

मंत्री प्रहलाद के बंगले में प्रकृति का कमाल: नीम के पेड़ में लटक रहा है आम का फल

भोपाल, मप्र के पंचायत ग्रामीण विकास एवं श्रम विभाग के मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के बंगले में लगा नीम का पेड़ अचानक सुर्खियों में आ गया है। बंगले पर एक नीम का पेड़ है, जिसमें आम के फल लगते हैं। इसे प्रकृति का करिश्मा ही कहा जाएगा। शनिवार को जब इस पेड़ पर मंत्री की नजर पड़ी तो वह भी आश्चर्यचकित रह गए।  मंत्री ने सोशल मीडिया पर पेड़ का फोटो और वीडियो शेयर किया। 

बंगले का निरीक्षण करने पहुंचे तो पता चला

प्रोफेसर कॉलोनी के पास सिविल लाइन में B-7 बंगले में मंत्री प्रहलाद पटेल का निवास है। बंगले में एक नीम का पेड़ है, जिसमें आम के फल लगे हुए हैं। बंगले में अभी निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार को प्रहलाद पटेल बंगले का निरीक्षण करने पहुंचे थे। पेड़-पौधों का जायजा लेते समय उनकी नजर इस पेड़ पर पड़ी और उसे देखकर उन्होंने आश्चर्य जताया। अनुमान लगाया जा रहा है कि यह पेड़ करीब 20 से 25 साल पुराना है।

प्रयोग, जो अचंभे से कम नहीं

मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोशल मीडिया में वीडियो शेयर करते हुए लिखा- भोपाल निवास पर नीम के वृक्ष पर आम के फल को नजदीक से जाकर देखा तो मन गदगद हो गया। उन्होंने लिखा कि किसी हुनरमंद बागवान ने वर्षों पहले यह प्रयोग किया होगा, जो किसी अचंभे से कम नहीं है।

क्राफ्टिंग से हुआ होगा ये कमाल

वनस्पति विज्ञान के वैज्ञानिकों का कहना है कि कई साल पहले नीम के पेड़ में आम की डाल की क्राफ्टिंग की गई होगी। क्योंकि पेड़ों में जेनेटिक समस्या नहीं आती इसीलिए आम की डाल नीम के पेड़ में फिट बैठ गई और अब उसने फल देना शुरू कर दिया है। पेड़ पौधों में ऐसा संभव होता है।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट