बालाघाट में दूषित मध्याह्न भोजन का सेवन करते ही 54 बच्चे हुए बीमार..!

बालाघाट में दूषित मध्याह्न भोजन का सेवन करते ही 54 बच्चे हुए बीमार..!

rafi ahmad ansari

बालाघाट/कटंगी। जिले के जनपद शिक्षा केन्द्र कटंगी स्थित प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला गर्रा गुसाई में दूषित भोजन खाने से 54 बच्चे बीमार हो गए। जहां विद्यार्थियों की बिगड़ती  हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां चिकित्सको के द्वारा बच्चों की गंभीर हालत को देखते हुए आवश्यक उपचार शुरू किया गया। फिलहाल अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत सामान्य बताई गई है।  

इसे भी देखें

मुरैना के 4 गांव में राष्ट्रीय बीज निगम करेगा सरसों के उन्नत बीज का उत्पादन

विद्यार्थियों द्वारा जहरीला मध्याह्न भोजन करने का पता जैसे ही प्रशासन को चला वह सकते में आ गया। वही स्थानीय जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी भी बच्चो का कुशलक्षेम जानने पहुंचे। वही मामले को गंभीरता से लेते हुए मध्यान्ह भोजन का सैंपल लेकर फूड विभाग के निरीक्षण दल ने जाचं शुरू कर दी गई है।  

इसे भी देखें

17 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे PM मोदी, तैयारी जोरों पर

इसे भी देखें

दलहन, तिलहन और धान का रकबा घटा, घटेगी सप्लाई, बढेगी महंगाई!

दरअसल मामला, शासकीय प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला गर्रा गोसाई का है जहां गुरुवार को 54 बच्चे मध्यान्ह भोजन खाने के बाद अचानक बीमार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार बच्चों को मध्यान्ह भोजन में कड़ी व भजिया परोसा गया था, जिसका सेवन करने के बाद बच्चो के स्वास्थ में गडबडी आ गई और पेट दर्द, उल्टी दस्त होने जैसे लक्षणो की शिकायत के साथ बच्चे एक के बाद एक बिमार पडने लगे। जहां बच्चे की तबियत खराब होने से स्कूल में हड़कंप मच गया। जहां आनन फानन में बच्चों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी में भर्ती किया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

इसे भी देखें

ICAR ने विकसित की गेहूं की नई किस्म, किसानों के लिए हो सकती है फायदेमंद

बताया जा रहा है कि दोनों स्कूलों में धम्म चक्र स्व-सहायता समूह गर्रा गोसाई के द्वारा मध्यान्ह भोजन पकाया गया था। जहां मेन्यू चार्ट के हिसाब से गुरूवार को मध्यान्ह भोजन में समूह द्वारा पुलाव, कड़ी और भजिया बनाए थे। जहां दोपहर के समय बच्चो ने मध्यान भोजन किया और बिमार हो गये। जहां इस पूरे मामले की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। जहां कलेक्टर ने जांच करने के साथ ही दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए है।

इसे भी देखें

सब्जी की खेती कर देगी मालामाल, जानिए सितंबर के महीने करें कौन सी खेती

इनका कहना है

मध्यान्ह भोजन खाने से प्राथमिक शाला व माध्यमिक शाला 54 बच्चे बीमार हो गए। सभी को कटंगी अस्पताल में लाकर भर्ती किया गया है जिनका इलाज जारी है। बच्चों को गहन चिकित्सा उपलब्ध कराई गई है। सभी बच्चों को चिकित्सा आब्जर्वेशन में रखा गया है। बच्चों की हालत स्थिर व सामान्य है इन्हें स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर देंगे।

डा. पंकज दुबे, बीएमओ, कटंगी।