भगवान शिव से प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की

भगवान शिव से प्रदेशवासियों के मंगल की कामना की

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे रविवार को मेवाड़ के प्रसिद्ध एकलिंग जी महादेव मंदिर पहुंचे। उन्होंने वहां विधिवत भगवान महादेव की पूजा अर्चना की और सभी के लिए मंगल की कामना की।

राज्यपाल बागडे ने रविवार प्रातः उदयपुर के कैलाशपुरी स्थित एकलिंग जी के प्राचीन शिव मंदिर में पहुंचकर एकलिंग जी महादेव को पुष्प अर्पित कर पूजा अर्चना की।