मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एशियन पैरा गेम्स 2026 के पदक विजेताओं को दी बधाई
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एशियन पैरा गेम्स-2026 के पदक विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपने संदेश में मेन्स 10एम एयर पिस्टल एसएच-1 में मनीष नरवाल तथा मेन्स 65केजी पैरा पॉवरलिफ्टिंग में अशोक जी को रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेन्स जैवलीन थ्रो एफ53/54 में प्रदीप कुमार को रजत एवं आयुष वर्मा को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विमेन्स 10एम एयर पिस्टल एसएच-1 फाइनल में सुसृष्टि अरोरा, विमेन्स सिंगल क्लास 6 पैरा टेबल टेनिस में सुप्राची पाण्डे, विमेन्स सिंगल क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस में सुबेबी सहाना रवि, विमेन्स सिंगल क्लास 3 पैरा टेबल टेनिस में सुसोनलबैन पटेल और विमेन्स सिंगल क्लास 4-5 टेबल टेनिस में सुभाविना पटेल को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मेन्स सिंगल्स क्लास 1 पैरा टेबल टेनिस में जेहान दोराब जी, मेन्स शॉट पुट एफ11 में प्रवीण शर्मा और मेन्स 100एम फ्रीस्टाइल एस11 में हिमांशु नंडल को कांस्य पदक जीतने पर बधाई दी।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि खिलाड़ियों के शानदार खेल प्रदर्शन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। खिलाड़ियों के अटूट हौसले और कड़े परिश्रम पर भारतवासियों को गर्व है। खिलाड़ियों का जुनून और अथक परिश्रम करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। सभी खिलाड़ी इसी तरह सफलता के नए आयाम स्थापित करते रहें, यही कामना है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
bhavtarini.com@gmail.com 
