रोड सेफ्टी कमेटी के अध्यक्ष सप्रे पहुंचे फिटनेस सेंटर
भोपाल, सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑन रोड सेफ्टी के अध्यक्ष सेवानिवृत न्यायमूर्ति अभय मनोहर सप्रे ने अनफिट वाहनों को फिट घोषित करने की प्रक्रिया को पारदर्शी रखने के निर्देश दिए हैं। सप्रे ने सोमवार को बायपास स्थित भोपाल ऑटोमेटिक फिटनेस सेंटर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
अध्यक्ष सप्रे ने वाहनों का फिटनेस किये जाने की संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन किया।फिटनेस के दौरान वहां मौजूद एक वाहन की संपूर्ण फिटनेस प्रक्रिया कराई गई। फिटनेस टेक्नीशियन से जब पूछा गया कि क्या हुआ? तब टेक्नीशियन ने कहा कि यह वाहन पास हो गया है परंतु जब उक्त वाहन की सिस्टम पर रिपोर्ट देखी गई तो वह वाहन हेडलाइट और हॉर्न की कमी के कारण फेल दिखाया गया। सप्रे ने आपत्ति ली और निर्देश दिए कि जब तक रिपोर्ट कंप्लीट नहीं हो जाती तब तक इस प्रकार का निर्णय नहीं आना चाहिए।बाद में उन्होंने संपूर्ण प्रक्रिया का अवलोकन कर समझाईश दी और कहा कि किसी भी प्रकार का कोई कार्य ऐसा नहीं किया जाए जिससे अनफिट वाहनों को प्रक्रिया पूर्ण किए बिना फिट कर दिया जाये।
bhavtarini.com@gmail.com

