आज का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे 

आज का राशिफल: जानिए क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे 

भोपाल। आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, आज के दिन आपके ग्रह क्या कह रहे हैं। जानिए क्या कहते हैं पंडित कमलेश जोशी। देखें अपना आज का राशिफल।

मेष राशिफल (Aries Horoscope)

आज दिन आपके लिए का दूसरा भाग अधिक सुखद और अनुकूल रहेगा। मेष राशि के जातकों का महत्वपूर्ण काम बन जाएगा। धन लाभ के योग हैं। परिवार में मंगल कार्य होंगे।

वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope)

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग हैं। यात्रा पर जा सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। व्यापार में आज आपको बड़ा मुनाफा हो सकता है। आज आप कुछ सुख के साधनों की खरीदारी कर सकते हैं। 

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope)

मिथु राशि के जातकों के लिए आज व्यर्थ की चिंता हो सकती है। करियर में तनाव बढ़ सकता है। शाम से स्थितियों में सुधार होगा। शनि मंत्र का जाप करें। अगर आपने किसी मित्र या संबधी से कर्ज लिया है अथवा बैंक से लोन लिया है तो उसकी चिंता रहेगी और लोन चुकाने के लिए प्रयासरत रहेंगे। 

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope)

कर्क राशि के जातकों के लिए आज धन की स्थिति अच्छी रहेगी। करियर में सफलता मिलेगी। वाहन सावधानी से चलाएं। बाधा के बाद सफलता मिलेगी। आपके सितारे आज यह भी कहते हैं कि, आज शुरू किए गए काम से आपको लाभ होगा और आपकी कीर्ति यश का विस्तार होगा। 

सिंह राशिफल (Leo Horoscope)

सिंह राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग हैं। करियर की समस्या हल होगी। कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी। आज आपको अपने व्यवसाय में नई योजनाओं पर काम करने का मौका मिलेगा। 

कन्या राशिफल (Virgo Horoscope)

कन्या राशि के जातकों के लिए आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। करियर की स्थिति में सुधार होगा। संतान की चिंता हल होगी। शिव जी को जल अर्पित करें। कार्यक्षेत्र में लाभ और सम्मान पाएंगे। आज आप लंबे समय से रुके हुए अपने सभी कार्यों को पूरा करेंगे।

तुला राशिफल (Libra Horoscope)

तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। कारोबार में लापरवाही न करें। शाम से स्थितियों में सुधार होगा। दिन का दूसरा भाग आपके पक्ष में अधिक रहने वाला है। 

वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope)

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज सेहत अच्छी रहेगी। करियर में सुधार होगा। बड़े निर्णय में निर्णयों में सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखना होगा।
आज दिन के दूसरे भाग में कुछ अप्रत्याशित खर्च सामने आ सकते हैं। 

धनु राशिफल ( Sagittarius Horoscope)

धनु राशि के जातकों के लिए आज करियर में बड़े लाभ के योग हैं। महत्वपूर्ण काम बन जाएंगे। धन की स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में आज आपको कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से सहयोग समर्थन बना रहेगा। 

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope)

मकर राशि के जातकों के लिए आज मानसिक तनाव में सुधार होगा। धन की स्थिति में सुधार होगा। लाभकारी यात्रा के योग हैं। लेनदेन में सतर्कता बरतें। यदि पारिवारिक संपत्ति से जुड़ा कोई कानूनी मामला है तो आज उसमें बातचीत से और किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मध्यस्थता से स्थिति सुलझ सकती है।

कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope)

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज मानसिक तनाव बढ़ सकता है। करियर में कुछ बदलाव होगा। काम की अधिकता रहेगी। वाहन सुख मिलेगा। मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाहन खरीदना चाह रहे हैं तो इसके लिए आज प्रयास कर सकते हैं। 

मीन राशिफल (Pisces Horoscope)

मीन राशि के जातकों के लिए आज परिवार में खुशहाली आएगी। धन लाभ के योग हैं। वाणी और स्वभाव पर निमंत्रण रखें। आय के नए स्रोत मिलेंगे।आज आपका खोया और अटका हुआ धन वापस मिल सकता है लेकिन आपको आज विरोधियों और शत्रुओं से सतर्क रहने की जरूरत है। जो लोग नया व्यवसाय शुरू करना चाह रहे हैं उनके लिए दिन अच्छा है। 

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूजगूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2टवीटर, टवीटर 1इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1कू ऐप  यूटयूब चैनल से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट