बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी मानव द्वंद प्रबंधन पर कार्यशाला

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी मानव द्वंद प्रबंधन पर कार्यशाला

भोपाल, उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हाथी मानव द्वंद प्रबंधन पर रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वन्यजीवों की सुरक्षा मुख्य रूप से "हाथी मानव द्वंद प्रबंधन" विषय पर विशेषज्ञों द्वारा बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अधिकारी-कर्मचारियों को जानकारी दी गई।

कार्यशाला में ट्रंक कॉल एनजीओ मुंबई के व्याख्याता आनंद शिंदे, प्रकृति फाउंडेशन के पुष्पेन्द्र द्विवेदी, वन विभाग के फील्ड डारेक्टर, उप संचालक, रेंज ऑफिसर मगधी और वनरक्षक ने वन्यजीव संरक्षण और हाथी मानव द्वंद प्रबंधन विषय पर विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का आयोजन मानपुर परिक्षेत्र द्वारा किया गया।

कार्यशाला में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, हाथी मित्र और ग्राम लोग उर्दाना, छपड़ोड, देवरी, बलहोड, माला, मचखेता, मढौ, गुरुवाही, डोभा, नेवसी, समरकोइनी के ग्रामीण उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर देखें खेती-किसानी और अपने आसपास की खबरें, क्लिक करें...

- देश-दुनिया तथा खेत-खलिहान, गांव और किसान के ताजा समाचार पढने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्म गूगल न्यूज, गूगल न्यूज, फेसबुक, फेसबुक 1, फेसबुक 2,  टेलीग्राम,  टेलीग्राम 1, लिंकडिन, लिंकडिन 1, लिंकडिन 2, टवीटर, टवीटर 1, इंस्टाग्राम, इंस्टाग्राम 1, कू ऐप  यूटयूब चैनल  से जुडें- और पाएं हर पल की अपडेट, देखें-  मप्र समाचार, छत्तीसगढ समाचार, उडीसा समाचार, राजस्थान समाचार, पंजाब समाचार, उप्र समाचार, खेल समाचार, धर्म समाचार, कैरियर समाचार, बिजनेस समाचार