काली मिर्च एक शक्तिशाली औषधि, कई बीमारियों का करती है खात्मा

काली मिर्च एक शक्तिशाली औषधि, कई बीमारियों का करती है खात्मा

भोपाल, देश के हर घर की रसोई में काली मिर्च रहती है। लोग मसाले में प्रयोग करते हैं। लेकिन करली मिर्च खाने का स्वाद बढाने के साथ-साथ हमारे सेहत का ध्यान भी रखती है। काली मिर्च में पाए जाने वाले पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, के, कैल्शियम, पोटैशियम, एंटीऑक्सीडेंट और पिपरीन शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाते हैं। कई बार ठंड से शरीर अकड़ जाता है और इसके कारण जोड़ों में ज्यादा दर्द होने लगता है। कई बार तो हाथ-पैर सुन्न पड़ने जैसी समस्या से सामना करना पड़ता है। काली मिर्च लगभग हर घर में आसानी से मिल जाती है। यह एक शक्तिशाली औषधि है, जिसका इस्तेमाल पेट, मोटापा, सर्दी-खांसी और कमजोर इम्यूनिटी जैसी दिक्कतों से राहत पाने के लिए जाता है। इस ऐसे में अगर आप इसको अपने खाने में, सलाद में या स्मूदी में शामिल करते हैं तो सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि सेहत को भी अंदर से मजबूत बना सकते हैं।

खांसी से राहत

रात में खांसी की समस्या से निजात पाने के लिए आपकोकाली मिर्च बारीक पीसकर उसको शहद के साथ चाटना होगा। ऐसा करने के बाद आपको पानी नहीं पीना होगा और कुछ दिन में बलगम वाली खांसी खत्म हो जाएगाी। अदरक और काली मिर्च को साथ उबालकर चाय या पानी में इसका सेवन करें। दिन में दो बार पीने से शरीर के अंदर तक गर्मी फैलेगी और पैरों की सुन्नता खत्म होगी। तुलसी-अदरक-काली मिच का स्पेशल काढ़ा वायरल बुखार, गले के इन्फेक्शन और जुकाम में बहुत ही कारगर साबित होता है।

जोड़ों में दर्द से राहत

तिल का तेल गर्म करें और इसे काली मिर्च पीसकर मिलाएं। इस तेल से जोड़ों में दर्द वाली जगह मालिश करें। ऐसा करने से गर्माहट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मिलकर दर्द दोनों को खत्म करेंगे। काली मिर्च को हल्का भून लें और रात में चबाकर खाने से खांसी से राहत मिलती है। कर्कश आवाज और टॉन्सिल की सूजन में तुरंत राहत देती है। आयुर्वेद में काली मिर्च को वात-कफ दोष को खत्म करने का सबसे अच्छा उपाय बताया है। सर्दी के मौसम में यह छोटी-मोटी बिमारियों से बचाकर रखती है।

याददाश्त बढ़ाने में कारगर

काली मिर्च में पाया जाने वाला पिपरीन दिमाग की कार्यक्षमता को बेहतर बनाकर याददाश्त को बढ़ाने में मदद कर सकता है। नियमित रूप से इसका सेवन मानसिक तनाव को कम कर सकता है और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता को बढ़ा सकता है।

वजन कम करने में मददगार

काली मिर्च में पाया जाने वाला पिपरीन शरीर वजन कम करने में मददगार साबित हो सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है और शरीर में जमी चर्बी को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो गर्म पानी या नींबू पानी में काली मिर्च मिलाकर पीने पी सकते हैं।

जोड़ों के दर्द और सूजन राहत

काली मिर्च में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी जोड़ों के दर्द, सूजन और अकड़न को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं। आप चाहें तो गर्म दूध में एक चुटकी काली मिर्च मिलाकर पी सकते हैं और दर्द, सूजन से राहत पा सकते हैं।

दिन में कितनी काली मिर्च खाएं

1 दिन में 1 या दो छोटी चम्मच खाना ठीक माना जा सकता है। इससे ज्यादा खाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकते हैं।