CM योगी कल जाएंगे अयोध्या, भगवान राम की मूर्ति का करेंगे अनावरण

CM योगी कल जाएंगे अयोध्या, भगवान राम की मूर्ति का करेंगे अनावरण

 अयोध्या।
सीएम योगी शुक्रवार दोपहर 3 बजे अयोध्या पहुंचेंगे। सीएम योगी अयोध्या शोध संस्थान में कोडम्ब राम की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद दिगंबर अखाड़ा में अल्पाहार करेंगे।

योगी आदित्यनाथ मणिराम दास छावनी के प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र परिसर में राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास के जन्मोत्सव समारोह में भी शामिल होंगे। वहीं जन्मोत्सव समारोह में 14 जून को डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा कवि सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे । 15 जून को धर्म संसद का आयोजन होगा।