asish malviya
अशोकनगर। वाहन चैकिंग के दौरान पुलिस ने भी नहीं सोचा होगा कि उनके हाथ एक बडा मोटर साईकिल चोर हाथ आ जायेगा। सामान्य सी वाहन चैकिंग के दौरान ही पुलिस के हत्थे एक ऐसा आरोपी चढा गया। जिसके कब्जे से करीब आधा दर्जन चोरी की मोटर साईकिले बरामद की गई है।

सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा विगत दिवस आरोन रोड पर वाहन चैकिंग के दौरान कचनार तरफ से एक काले बैगनी हीरो होण्डा मोटर साईकिल बिना नंबर की आते दिखी, जिसे पुलिस ने चैकिंग के लिए रोका तो वाहन चालक घबराकर भयभीत होकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड लिया। जब पुलिस ने उस व्यक्ति से मोटरसाईकिल के कागजात मांगे, तो वह कागज पेश नहीं कर पाया और जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से एक गोल्डन बाइट कलर का ओप्पो कंपनी का मोबाइल मिला और वह व्यक्ति मोबाइल के कागजात भी नहीं दिखा पाया। पुलिस की पूछताछ में उस व्यक्ति ने अपना नाम चरनसिंह उर्फ चरनू पुत्र पर्वत सिंह यादव उम्र 33 साल निवासी ग्राम बरोदिया थाना कचनार होना बताया और गहन पूछताछ के दौरान उसने उस मोटर साईकिल को बासौदा रेलवे स्टेशन के पास और मोबाइल को बीना नगदा ट्रेन से चोरी करना बताया। जिस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जब थाने लाकर चरनसिंह से और पूछताछ की गई तो अलग-अलग स्थानों से चार और मोटर साईकिले चोरी की बरामद की गई। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध प्रकरण पंजीवद्ध कर न्यायालय में पेश किया है।