बम-ग्रैनेड बनाने की ट्रेनिंग देते थे आरआरएस वाले: गोविंद सिंह

बम-ग्रैनेड बनाने की ट्रेनिंग देते थे आरआरएस वाले: गोविंद सिंह
भोपाल, मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ गोविंद सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) को लेकर विवादित बयान दिया है। सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, 15 साल से आरआरएस के लोग ही बम और ग्रैनेड बनाने की ट्रेनिंग दे रहे थे। बीजेपी ने 15 साल कर प्रदेश में अपराधियों को पाला है और अब उसी के लोग उत्पात करवा रहे हैं। बता दें कि मंत्री गोविंद सिंह मंदसौर और इंदौर गोलीकांड पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने आरएसएस पर जमकर हमला बोला। गोविंद सिंह ने कहा कि साध्वी प्रज्ञा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर भी इसी में उलझी हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों को स्वयं सेवक संघ ने पाला है। इतने साल से अब यही काम ये लोग कर रहे हैं। गोविंद सिंह ने कहा अब मध्य प्रदेश में हमारी सरकार बनी है तो बीजेपी कानून-व्यवस्था बिगड़ने का आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि क्या एक महीने में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गयी? बीजेपी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा मध्यप्रदेश कुपोषण में नंबर वन है, लेकिन अब हम इसमें मट्ठा डालने का काम कर रहे हैं। बीजेपी ने डीजीपी को सौंपा ज्ञापन प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने सत्ता परिवर्तन के साथ ही बिगड़ रही प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता व्यक्त की है। प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह व भाजपा पदाधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय भोपाल में पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन सौंपा। शिवराज ने भी कंसा था तंज पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष, साथी प्रह्लाद बंधावर के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ। साथ ही कांग्रेस सरकार से मांग करता हूँ कि सरेआम गोली मारने वाले बेखौफ हत्यारों के विरुद्ध त्वरित कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाये। उन्होंने कहा-हमारी सरकार के समय क़ानून व्यवस्था पर हर समय उंगलियां उठाने वाली कांग्रेस अब उन्ही उँगलियों को होंठो पर रख चुप-चाप बैठ गई है।