महेंद्र सिंह धोनी अब बताएंगे मप्र के कड़कनाथ की खूबियां, बनेंगे ब्रांड एंबेस्डर

महेंद्र सिंह धोनी अब बताएंगे मप्र के कड़कनाथ की खूबियां, बनेंगे ब्रांड एंबेस्डर
भोपाल। मुर्गों में सबसे खास प्रजाति कड़कनाथ पर भी कोरोना का असर दिखना शुरू हो गया है। अब यह भी पीएम मोदी के लोकल फॉर वोकल के तहत वैश्विक होगा। इसका जि मा दुनिया को हिंदुस्तानी हेलीकाप्टर शॉट दिखाने वाले महेंद्र सिंह धोनी संभालने जा रहे हैं। इस दिशा में शिवराज सरकार प्लान बना रही है। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही माही देश-दुनिया के नानवेज प्रमियों को एमपी के मशहूर कड़कनाथ के लेगपीश की खूबियां बताते नजर आएंगे। दरअसल, मप्र सरकार कड़कनाथ मुर्गे की ब्रांडिंग अब सेलिब्रिटिज के बीच करेगी। सरकार को यह आइडिया इंडियन टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के कड़कनाथ में विशेष रुचि दिखाने के बाद आया है। इतना ही नहीं, धोनी को इसके लिए ब्रांड एंबेसडर बनाया जा सकता है। इसके लिए पशुपालन विभाग की ओर से पूरी रणनीति बनाई जा रही है। इसमें ऐसे सेलिब्रिटज से संपर्क कर उनके सामने कड़कनाथ की ब्रांडिंग की जाएगी, जो इनदिनों खेती पार्ट टाइम में फार्म हाउस पर रह रहे हैं और खेती कर रहे हैं। इनमें क्रिकेटर सुरेश रैना और फिल्म अभिनेता सलमान व धर्मेंद्र आदि शामिल हैं। धोनी से बढ़ी लोकप्रियता क्रिकेटर से रिटायर होने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों फार्मिंग कर रहे हैं। खेती के साथ ही वह कड़कनाथ मुर्गे की फार्मिंग भी कर रहे हैं। कड़कनाथ मुर्गे की एक खास प्रजाति है, जो एमपी और छत्तीसगढ़ में पाया जाता है। धोनी ने झाबुआ जिले के थंडला जिले के रहने वाले विनोद मेधा से 2000 चूजे मंगवाए हैं, जिसे वह रांची स्थित फार्म हाउस में रखे हैं। इतना ही नहीं धोनी ने विराट कोहली, सुरेश रैना से अपने दोस्तों को भी कड़कनाथ के बारे में बताया है। इसलिए बढ़ी डिमांड दरअसल, कड़कनाथ मुगेज़् में प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अत्याधिक मात्रा में प्रोटीन मिलने की वजह से इम्यूनिटी बढ़ता है। साथ ही शरीर भी गर्म रहता है। इससे सर्दी और कोरोना काल में इसकी मांग बढ़ गई है।