दक्षिण कोरिया में बड़ा विमान हादसा, 47 की मौत, बढ़ सकता है मौत का आंकडा
सियोल। रविवार को दक्षिण कोरिया में बड़ा विमान हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार दक्षिण कोरिया के मुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक विमान रनवे से फिसल गया। इस हादसे में 47 लोगों की मौत की पुष्टि अभी हुई है, मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। बचाव-राहत कार्य जारी है और घायल यात्रियों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।
बढ़ सकती है मरने वालों की संख्या
मिली जानकारी के अनुसार विमान थाईलैंड से लौट रहा था, दक्षिण कोरिया के मुआन एयरपोर्ट पर उतरते समय रनवे पर फिसल गया और एक दीवार से टकरा गया, जिसके कारण विमान में आग लग गई।
अब तक 27 की मौत, बढ सकता है आंकडा
दक्षिण कोरिया के स्थानीय मीडिया चैनल 'केबीएस वर्ल्ड' के अनुसार अभी तक 47 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है। अभी ये आंकड़ा और बढ़ सकता है। इस दुर्घटना में कई यात्री बुरी तरह घायल हो गए हैं। इन्हें अस्पताल ले जाया गया है।
स्थानीय समय सुबह 9:07 बजे हुआ हादसा
स्थानीय मीडिया 'केबीएस वर्ल्ड' के अनुसार कोरिया एयरपोर्ट कॉर्पोरेशन और दक्षिण जिओला स्टेट के फायरब्रिगेड अधिकारियों के अनुसार रविवार सुबह स्थानीय समय 9:07 बजे 175 यात्रियों और छह फ्लाइट अटेंडेंट को लेकर थाईलैंड से आ रही जाजू एयर का फ्लाइट एयरपोर्ट पर लैंडिंग के समय ये हादसा हुआ।
दो लोगों को विमान से जीवित निकाला
योनहाप समाचार एजेंसी के अनुसार जेजू एयरलाइंस का विमान 2216 थाईलैंड से लौट रहा था। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार अब तक दो लोगों को बचाया जा चुका है। विमान में कुल 181 लोग थे। इनमें से 175 यात्री और छह फ्लाइट के क्रू मेंबर थे।
दुर्घटना होते ही उठने लगा काले धुएं का गुबार
दुर्घटनास्थल से काले धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है। यह भी माना जा रहा है कि संभवत: दुर्घटना पक्षियों के टकराने की वजह से हुई, जिस कारण से लैंडिंग के वक्त गियर में तकनीकी खराबी आ गई। राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने कहा कि हादसे के बाद लगी आग लगभग बुझा दी गई है। खबर लिखे जाने तक राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। जिन दो लोगों को विमान से जीवित निकाल लिया गया, उनमें एक यात्री और एक चालक दल का मेंबर है।