महेश सिंधिया मछुआ संघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त

महेश सिंधिया मछुआ संघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त

महेश सिंधिया मछुआ संघ के जिला अध्यक्ष नियुक्त

जिला अध्यक्ष बनने पर हुआ भव्य स्वागत

mahesh-sindhiya-appointed-district-president-of-fisheries-association Syed Sikandar Ali मण्डला - प्रदेश अध्यक्ष मछुआ संघ भावरे जी के द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय सिंह परिहार की अनुशंसा पर महेश सिंधिया को मण्डला जिला मछुआ संघ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ भोजराज-भोजू, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजपूत, महामंत्री धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, राजेश कछवाहा, ब्लाक अध्यक्ष अमित शुक्ला, जयेन्द्र चैधरी उर्फ छोटेराजा, पवन सचान पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष, महाकौशल इंटक के जिलाअध्यक्ष महेन्द्र चंद्रोल, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक पटैल, युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अभिनव चैरसिया, कामगार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शाका यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सैयद मंजूर अली, एन.एस.यू.आई. महिला कांग्रेस, अंजनिया ब्लाक अध्यक्ष विनोद पटैल ने अंजनिया ब्लाक कांग्रेस कमेटी की बैठक में महेश सिंधिया जी का भव्य स्वागत किया। बिछिया विधानसभा के अंजनिया में लोकसभा चुनाव की बैठक पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी मनीष शाह, बिछिया विधायक नारायण सिंह पट्टा एवं सभी ब्लाक अध्यक्ष उपस्थित रहे । बैठक में लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा की गई ।