नेहरू युवा केंद मुरैना ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

नेहरू युवा केंद मुरैना ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई

महापुरुषों द्वारा प्रज्ज्वलित दिव्य ज्योति आज भी हमारा मार्ग दर्शन कर रही है: राकेश सिंह

awdhesh dandotia मुरैना। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र मुरैना के जिला युवा समन्वयक राकेश सिंह तोमर के निर्देशानुसार नेहरू युवा केंद्र संगठन पूरे जिले में सप्ताह भर तक गांधी जयंती पखवाड़ा मना रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को नेहरू युवा केन्द्र संगठन ने राघव युवा मंडल मुरैना, प्रथा संस्था, विकास क्रांति संगठन, विवेकानंद युवा मंडल, कायाकल्प युवा मंडल आदि युवा स्वयंसेवकों के सहयोग से गाँधी कॉलोनी के गाँधी पार्क में गाँधी जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र जिला युवा समन्वयक राकेश सिंह तोमर ने सभी युवा मंडलों के युवाओं के साथ बापू की मूर्ति पर माल्यार्पण कर गांधीजी का भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए पीर पराई जाने रे का गायन किया फिर युवाओं को संबोधित करते हुए बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती नेहरु युवा केन्द्र संगठन पूरे जिले में मना रहा है। राकेश सिंह तोमर ने युवाओं से कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ओर पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का नाम विश्व के इतिहास में अमर है। इनकी उपलब्धियों एवं कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता। इन महापुरुषों द्वारा प्रज्ज्वलित दिव्य ज्योति आज भी हमारा मार्ग दर्शन कर रही है। आज पूरा विश्व महात्मा गांधी का अनुकरणीय बना हुआ है। उनके त्याग एवं बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। गांधीजी ने अपना पूरा जीवन धार्मिक आजादी की सुरक्षा, सम्मान देने, गरीबों तथा दबे-कुचले लोगों का उत्थान, अहिंसक विरोध तथा वार्ता के जरिये संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान की खोज को समर्पित किया था। इस अवसर पर विशन सिंह तोमर, रामबिलास शर्मा, संदीप सेंगर, नितिन शिवहरे, रजनीश पंडित, मुरैना के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सचिन शिवहरे, सारिका बाथम, राहुल शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, भोला पंडित, अनिकेत शर्मा, ब्रजेश शर्मा, विकास उपाध्याय आदि उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस कमेटी ने मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती मुरैना। जिला कांग्रेस कमेटी मुरैना द्वारा दो अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती मनाई। गांधी बाल निकेतन में एवं साथ ही में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय एमएस रोड मनाई एवं हाथरस बलात्कार पीडि़ता के परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के गिरफ्तारी के विरोध में गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष 2 मिनट का मौन धारण कर विरोध प्रकट किया। शहर जिला कांग्रेस ने मनाई गांधी व शास्त्री की जयंती मुरैना। शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने अपने कार्यालय पर दोनों महापुरूषों की जयंती मनाई। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने दोनों विद्वानों के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव भगवान सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री गौरव चतुर्वेदी ने की। इस अवसर पर उपस्थित मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी अतिथियों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव शशि सक्सेना, अशोक उपाध्याय, किशन पंडित, कमल उपाध्याय, सौरव डण्डौतिया सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे। स्काउट गाइड ने मनाई राष्ट्रपिता व पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मुरैना। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्9ी के जन्म दिवस के अवसर पर भारत स्काउट एवं गाइड मप्र जिला संघ मुरैना एवं संभाग द्वारा संयुक्त रूप से सुबह 7:30 बजे सर्व धर्म प्रार्थना सभा जिला संघ कार्यालय मुरैना में आयोजित की गई। जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिला संघ मुरैना के जिला प्रशिक्षण आयुक्त ओपी शर्मा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वीरसिंह यादव एएसओ चंबल संभाग मुरैना उपस्थित रहे। साथ ही जिला संघ मुरैना के पदाधिकारी, जेपी कौशिक, ओपी गुप्ता, मुरारीलाल मावई, अतरसिंह राजपूत, मूलचंद सहित लगभग 18 स्काउट, रोवर, स्काउटर एवं 2 गाइडर कुल 20 उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वच्छता, फिट इण्डिया हिट इण्डिया अंतर्गत खेल आदि कार्यक्रम आयोजित किये गये। गांधी केवल एक नेता ही नहीं बल्कि एक निष्काम कर्मयोगी थे: गोयल मुरैना/सबलगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को हम प्यार बापू कहते हैं। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का प्रमुख चेहरा बने महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देश को स्वतंत्रता दिलाई थी। ये गांधी की तपस्या ही थी जिसके कारण 200 सालों बाद देश ने स्वतंत्र हवा को महसूस किया। गांधी केवल एक नेता ही नहीं बल्कि एक निष्काम कर्मयोगी और सच्चे अर्थों में युग पुरुष थे। इस दौरान नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष अवधेश गोयल ने गांधी जी की मूर्ति पर पुष्प माला चढ़ाकर उनको नमन किया एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला इस दौरान नगर मंडल अध्यक्ष गोयल गोयल,उपाध्यक्ष दर्शन सोनी,अजबसिंह सिकरवार,रमेश वर्मा,पवन सिंह राठौर,अरविंद्र सिंह जादौन,रामप्रताप जादौन, महेंद्र प्रताप जादौन, धर्मसिंह जादौन ,शिवेंद्र सोनी,नितिन सोनी, अरविंद्र मंगल, सुनील मिश्रा, हरेंद्र धाकड़, लक्षी धाकड़, नागेंद्र जादौन, जानू सोनी बंटी धानुक, आदि मौजूद रहे।