रपटा घाट में हुआ भजन संध्या का आयोजन
राधे अवस्थी एवं संतोष तिवारी ग्रुप नवयुवक शिव मंडल की प्रस्तुति
Syed Javed Ali
मण्डला - माँ नर्मदा जयंती के अवसर पर माँ रेवा सेवा समिति के द्वारा माँ नर्मदा जन्मोत्सव समारोह के अंतर्गत सप्ताह भर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार की रात्रि राधे अवस्थी एवं संतोष तिवारी ग्रुप नवयुवक शिव मंडल आजाद वार्ड नानाघाट के द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमे स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्तिमय प्रस्तुतियों को सुनकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया भजन संध्या का शुभारंभ नन्हे कलाकार कृष्णा कछवाहा द्वारा सरस्वती वंदना से की गई। माँ रेवा समिति के नरेश कछवाहा एवं पंडित विजया नंद शास्त्री ने सभी कलाकारो को तिलक लगाकर कर स्वागत किया। भजन संध्या में राधे अवस्थी,बाबा बाजपेई, पारस तिवारी, अमन दुबे, सोनल बर्मन, सत्यम बर्मन ने अपनी गायकी से एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर समा बांध दिया। इनके साथ ढोलक में चिराग उइके, हारमोनियम में सत्येंद्र राजपूत, आर्गन में नंदा द्वारा अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
नानाघाट में नर्मदा धुन का आयोजन कल -
माँ नर्मदा जयंती के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री नर्मदा रामधुन समिति आजाद वार्ड नानाघाट के द्वारा माँ नर्मदा जयंती समारोह का आयोजन नानाघाट में किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से नर्मदा धुन का आयोजन किया जाएगा आयोजन। समिति ने बताया कि कल सोमवार को सुबह माँ नर्मदा जी का आमंत्रण आव्हान कर माँ नर्मदा से जल लाकर स्थापना की जाएगी। तत्पश्चात 24 घंटे की अखण्ड रामधुन प्रारंभ की जाएगी मंगलवार को माँ नर्मदा धुन का समापन हवन पूजन एव प्रसादी वितरण होगा। शाम को माँ नर्मदा की महाआरती की जाएगी। तदुपरांत महाप्रसादी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा। आयोजन समिति ने समस्त धर्म प्रेमियों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।