gopal rathore
खंडवा। बारह ज्योर्तिलिंग में से एक ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर के गर्भगृह में गुप्त दीवार मिली है। मंदिर ट्रस्ट और जिला प्रशासन खंडवा को पता चला कि वर्तमान में जो ज्योतिर्लिंग है उसके पास गर्भगृह में एक मंदिरनुमा हाल है। दीवार के पार असली ज्योतिर्लिंग होने का अनुमान जताया जा रहा है। जिसके चलते पुरातत्व विभाग के साथ जिला प्रशासन की टीम मौके पर खुदाई कर रही है। ज्योतिर्लिंग में से एक ओंकारेश्वर मंदिर के अंदर मिली गुप्त दीवार के अंदर मूल ज्योतिर्लिंग होने का अनुमान होने के चलते एक साल पहले खुदाई शुरू की गई थी। जिला प्रशासन ने थ्रीडी सर्वे के बाद अंदर मुख्य ज्योतिर्लिंग होने का अनुमान लगाया है। कलेक्टर, एडीएम और एसडीएम सहित पुरातत्व विभाग के अधिकारी नजर बनाए हुए हैं। गर्भ गृह का पीछे का हिस्सा सील किया गया है। मौके पर पुलिस बल और सीआरपीएफ तैनात कर दिया गया है।
इनका कहना है
सर्वे का काम पिछले दो महीने से चल रहा था। शिखर के नीचे कुछ अलग निकला। जिसके लिए छोटा कैमरा डालने काम मंगलवार को किया है।
विशेष गढ़पाले, कलेक्टर, खंडवा
पिछले कई महीनों से खुदाई चल रही थी। मंदिर के शिखर के ठीक नीचे शिवलिंग होने का अनुमान थ्री-डी सर्वे में मिला तो मंदिर के गर्भ ग्रह के पीछे की दीवार की खुदाई शुरू की गई है।
मनीष पंडित, पुरातत्व विभाग