बाल श्रम निषेध के कानूनों का कड़ाई से हो पालन: प्रभा दुबे

रायपुर  बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष श्रीमती प्रभा दुबे के द्वारा  आज यहाँ महानदी भवन मंत्रालय में वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला श्रम अधिकारियों और जिला बाल संरक्षण अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली गई.बैठक में श्रीमती दुबे ने बाल श्रम निषेध के कानूनों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए.उन्होंने बाल श्रम कराने वाले नियोक्ताओं के सम्बन्ध में दंडात्मक कार्रवाई करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बाल श्रम की रोकथाम के लिए नियमित रूप से विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण ज़रूरी है. . बैठक में श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिलों में बाल श्रम की रोकथाम के लिए कलेक्टर की अध्यक्षता में चाइल्ड रेस्क्यू टास्क फ़ोर्स निर्मित की गयी है.समीक्षा बैठक में जिला स्तर पर किशोर न्याय (देखरेख एवं संरक्षण ) अधिनियम 2016,कुमार श्रम (प्रतिशेध और विनियमन)अधिनियम 1986 व 2016 के पालन ,जिलों में श्रम विभाग ,जिला बाल संरक्षण इकाई और बाल कल्याण समिति के समन्वय में कार्यों की स्थिति,बाल श्रम के प्रकरणों के निराकरण,नियोक्ताओं पर की गयी कार्रवाई और पुनर्वास राशि के वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई .बैठक में आयोग के सदस्य सुश्री टी आर श्यामा ,श्रीमती इंदिरा जैन ,श्री अरविन्द जैन,आयोग के सचिव श्री नन्दलाल चौधरी सहित श्रम विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे.