भीड़ जुटाने हेलीकॉप्टर का सहारा

भीड़ जुटाने हेलीकॉप्टर का सहारा

भीड़ जुटाने हेलीकॉप्टर का सहारा

हेलीकॉप्टर से कुलस्ते कर करे तूफानी दौरे

to-collect-people-in-rally-helicopter-is-used Syed Sikandar Ali मंडला - जैसे ही विधान सभा चुनाव का प्रचार थमने जा रहा है वैसे ही नेता प्रचार प्रसार में पूरा जोर लगा रहे है। नेताओं के लिए भीड़ जुटाना भी एक बड़ी समस्या है। ऐसे में लोगों को आकर्षित करने के उपाय किये जा रहे है ताकि भीड़ जुट सकते। मंडला सांसद व भाजपा के दिग्गज आदिवासी नेता फग्गन सिंह कुलस्ते भी अपने सभाओं में भीड़ जुटाने के लिए हेलीकॉप्टर का सहारा ले रहे है। दरअसल इस विधान सभा चुनाव में कुलस्ते के लिए अपना किला बचाना मुश्किल हो रहा है। यही वजह है कि वो पूरे मंडला लोकसभा क्षेत्र में हेलीकॉप्टर से सभा कर रहे है। निवास विधान सभा के चाबी में कुलस्ते अपने छोटे भाई और भाजपा प्रत्याशी राम प्यारे कुलस्ते के पक्ष में सभा करने पहुंचे। वहां कुलस्ते को सुनने से ज्यादा ग्रामीण हेलीकॉप्टर को देखने में व्यस्त नज़र आये। यहाँ कुलस्ते ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. अशोक मरसकोले को बहारी प्रत्याशी बताते हुए भाजपा के स्थानीय प्रत्याशी को जितने की अपील की।