मंडला में 29 अप्रैल को होगा मतदान

मंडला में 29 अप्रैल को होगा मतदान

मंडला में 29 अप्रैल को होगा मतदान

निर्वाचन आयोग ने की लोकसभा चुनावों की घोषणा आदर्श आचरण संहिता लागू

voting-in-mandla-on-april-29 Syed Javed Ali मण्डला - रविवार को कलेक्टर श्री जगदीश चन्द्र जटिया ने जिले की मीडिया को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी लोकसभा चुनाव के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोकसभा चुनाव पूरे भारत में 7 चरणों में होगा। श्री जटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि निर्वाचन आयोग की इस घोषणा के साथ ही आदर्श आचरण संहिता लागू हो गई है। उन्होंने आचरण संहिता के प्रभावी होने के साथ होने वाली कार्यवाही एवं प्रतिबंध से संबंधित जानकारी दी। इस अवसर पर श्री आर.एस.परिहार पुलिस अधीक्षक मण्डला, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.समीर लाकरा एवं अनुविभागीय अधिकारी मण्डला एवं बिछिया सहित जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे। कलेक्टर ने मीडिया को मंडला लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली 8 विधानसभा और उसके सहायक निटर्निंग ऑफिसर की जानकारी दी। उन्होंने सम्पत्ति विरूपण, अवैध शराब जैसी गतिविधि पर होने वाली कार्यवाही की जानकारी भी दी। कलेक्टर ने आचार संहिता के समय धरने, सभा, जुलूश आदि गतिविधियों के लिए निर्धारित दिशा निर्देशों की भी जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि रविवार, 10 मार्च को चुनाव आयोग ने लोक सभा चुनावों का एलान कर दिया है। इस बार 7 चरणों में मतदान होगा। 17वीं लोकसभा और चार राज्यों (आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा और सिक्किम) के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत सात चरणों में 11 अप्रैल से 19 मई तक होने मतदान होंगे और 23 मई को मतों की गिनती होगी। 2014 में 16वीं लोकसभा का चुनाव नौ चरण में कराया गया था। इस बार 7 चरण में होगी वोटिंग - मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि पहले चरण के लिये 11 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिये 18 मार्च को अधिसूचना जारी होने के साथ ही चुनाव प्रक्रिया शुरु हो जायेगी। जो कि 23 मई को मतगणना के बाद 27 मई को पूरी होगी। तीन राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल ऐसे हैं जहां सभी सात चरणों में वोटिंग होगी। कार्यक्रम के मुताबिक पहले चरण के चुनाव की अधिसूचना 18 मार्च को जारी होगी. जबकि मतदान 11 अप्रैल को होगा। दूसरे चरण की अधिसूचना 19 मार्च को जारी होगी, जिसका मतदान 18 अप्रैल को होगा। चुनाव के तीसरे चरण की अधिसूचना 28 मार्च को जारी होगी। इसके तहत मतदान 23 अप्रैल को होगा। चौथे चरण की अधिसूचना 2 अप्रैल को जारी होगी, इसका मतदान 29 अप्रैल को होगा। पांचवें चरण के लिए अधिसूचना 10 अप्रैल को जारी होगी जबकि मतदान 6 मई को होगा। छठे चरण के चुनाव की अधिसूचना 16 अप्रैल को जारी होगी जबकि इस चरण का मतदान 12 मई को होगा। लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण की अधिसूचना 22 अप्रैल को जारी की जाएगी। मध्य प्रदेश में 4 चरण में होगा मतदान - पहले चरण का मतदान 29 अप्रैल हो होगा इसमें सीधी, शहडोल,जबलपुर, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा में मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 6 मई को होगा इसमें टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो, सतना, रीवा, होशंगाबाद, बैतूल में मतदान होगा। तीसरे चरण का मतदान 12 मई को होगा जिसमे मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल, राजगढ़ और चौथा चरण का मतदान 19 मई को होगा जिसमे देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, धार, इंदौर, खरगौन, खंडवा में मतदान होगा।