अपनी मां अमृता सिंह का घर छोड़कर नहीं गई हैं सारा अली खान

अपनी मां अमृता सिंह का घर छोड़कर नहीं गई हैं सारा अली खान

पिछले दिनों ऐसी खबर सामने आई थी कि ऐक्ट्रेस सारा अली खान अपनी मां अमृता सिंह का घर छोड़कर दूसरे घर में शिफ्ट हो गई हैं। ऐसा कहा जा रहा था कि नए साल में सारा अपने नए घर से एक नई शुरुआत करने जा रही हैं और अपने खुद के अपार्टमेंट में मूव हो गई हैं।

इन अफवाहों ने तब और ज्यादा जोर पकड़ा जब कार में घर का सामान रखते हुए दिखाई दीं। इसके बाद सारा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर भी शेयर की थी जिसमें वह कार्डबोर्ड के बॉक्स के बगल में बैठी नए घर में दिखाई दे रही थीं। इस फोटो को शेयर करते हुए सारा ने लिखा, 'एक नई शुरुआत'। इस फोटो के बाद तो यह कन्फर्म माना जाने लगा कि सारा नए घर में मूव कर गई हैं।

हालांकि, हाल में पता चला है कि सारा ने यह सब केवल एक विज्ञापन के शूट के लिए किया था। हमारे सहयोगी अखबार बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए सारा ने कन्फर्म किया है कि वह अपनी मां अमृता सिंह के घर को छोड़कर नहीं गई हैं और न ही वह ऐसा कुछ प्लान कर रही हैं। सारा ने कहा कि उन्होंने जो तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की थी वह भी उसी ऐड कैंपेन का हिस्सा थी। उन्होंने यह भी कहा कि वह हाल-फिलहाल अपनी मां को नाराज नहीं करना चाहती हैं क्योंकि उन्हें नहीं लगता कि वह उनके बगैर रह पाएंगी।