एक लाख का इनामी शूटर सचिन पांडे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 

एक लाख का इनामी शूटर सचिन पांडे पुलिस मुठभेड़ में मारा गया 

 लखनऊ
राजधानी लखनऊ में रविवार को दिनदहाड़े हुए एनकाउंटर में  आजमगढ़ का इनामी बदमाश सचिन पांडे मारा गया। एक लाख के इनामी सचिन पांडे भाड़े का शूटर था। 

दरअसल पुलिस को खबर मिली कि बदमाश सचिन पांडे विभूति खंड स्थित एमिटी कॉलेज के पुराने कैंपस के पास है। इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। मुठभेड़ में उसने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद मुठभेड़ में एसटीएफ ने इनामी बदमाश को मार गिराया।

किसी गैंग का नहीं है सचिन 
एक लाख का इनामी सचिन पांडे भाड़े का शूटर था, किसी गैंग से नहीं था। वह सुपारी लेकर हत्या करता था। साथ ही उसपर लूट, रंगदारी वसूली जैसे दर्जनों मामले दर्ज थे। केवल यूपी में ही नहीं वह बिहार तक भी भाड़े पर हत्या करने जाता था।