बुलंदशहर हिंसा: योगेश राज के एक और साथी की हुई पहचान, हथियार के साथ तस्वीर वायरल

बुलंदशहर हिंसा: योगेश राज के एक और साथी की हुई पहचान, हथियार के साथ तस्वीर वायरल

 
बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के चिंगरावटी गांव में 3 दिसंबर को भड़की हिंसा में हेमंत नाम के शख्स का नाम सामने आ रहा है। जो लगातार योगेश राज के साथ ही था। बताया जा रहा है कि यह शख्स चिंगरावटी के नयाबांस गांव का रहने वाला है और फरार है।
 जानकारी मुताबिक बुलंदशहर हिंसा मामले में योगेश राज के साथ प्रदर्शन कर रहे एक प्रदर्शनकारी की पहचान सामने आई है। इस प्रदर्शनकारी का नाम हेमंत बताया जा रहा है। इस दिन पुलिस के साथ हुई नोक-झोंक में योगेश राज के साथ हेमंत भी मौजूद था।
 अब हेमंत नाम के इस युवक की ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जिन्होंने इस पूरी हिंसक घटना को एक नया मोड़ देने का काम किया है। इस शख्स के हाथों में अवैध हथियार नजर आ रहे हैं। यह प्रदर्शनकारी स्याना थाना क्षेत्र के नया बांस गांव का बताया जा रहा है जो अक्सर गांव में हथियारों के साथ जुलूस में नजर आता रहता है।