कैंसर की मरीज है हिना खान की फैन, ‘कोमोलिका’ का शो देखना नहीं भूलती

कैंसर की मरीज है हिना खान की फैन, ‘कोमोलिका’ का शो देखना नहीं भूलती

पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस हिना खान अपनी एक फैन से अस्पताल में मिली जो कैंसर की मरीज है। उनकी यह फैन उनका शो कसौटी-2 देखना नहीं भूलती। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है लेकिन वह डॉक्टर से इजाजत लेकर इस शो को जरूर देखती हैं।

कसौटी-2 में हिना खान कोमोलिका का रोल प्ले कर रही हैं। नेगेटिव रोल में वह जबरदस्त सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में हिना खान को गर्दन में मोच आ गई थी जिसके लिए वह अस्पताल में फीजियोथेरेपी के लिए गईं थी। इस दौरान अस्पताल में हिना की मुलाकात उनकी एक खास फैन से हुई जो कैंसर की मरीज है।

हिना खान की ये फैन उनके शो को बहुत पसंद करती है। एक्ट्रेस ने फैन के साथ इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की जिसमें लिखा है, 'कोकिलाबेन अस्पताल में इस परी से मिली। जब मैं गर्दन दर्द की वजह से दुखी थी। तब ये मेरे चेहरे पर मुस्कान लेकर आई। उसका कीमो चल रहा है। डॉक्टर ने उन्हें जो थोड़ी देर टीवी देखने का समय दिया है।'